• Create News
  • Tesla ने भारत में जारी की पहली कार की कीमतें, Model Y की डिलीवरी Q3 2025 से शुरू।

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    Tesla Model Y की शुरुआती ऑन-रोड कीमत ₹61.07 लाख, मिलेंगे दो वेरिएंट्स और कई कलर ऑप्शन; बुकिंग ₹22,000 में शुरू।

    नई दिल्ली: भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों के बाजार को बड़ा झटका देने आ गई है Elon Musk की कंपनी Tesla। लंबे इंतजार के बाद कंपनी ने अपनी पहली कार Model Y SUV के कीमतों और डिलीवरी टाइमलाइन का एलान कर दिया है। Model Y की डिलीवरी 2025 की तीसरी तिमाही (Q3) से शुरू होगी।

    कंपनी ने इसकी बुकिंग ₹22,000 में शुरू कर दी है, जो नॉन-रिफंडेबल है। शुरू में यह गाड़ी दिल्ली, गुरुग्राम और मुंबई जैसे प्रमुख शहरों में उपलब्ध कराई जाएगी।

    Tesla Model Y की कीमतें:
    १. Standard RWD वेरिएंट: ₹61.07 लाख (ऑन-रोड दिल्ली)
    २. Long Range RWD वेरिएंट: ₹69.15 लाख (ऑन-रोड दिल्ली)

    क्या है वेरिएंट्स में अंतर?
    १. Standard RWD वेरिएंट
    २. बैटरी: 60kWh LFP
    ३. रेंज: लगभग 500 किलोमीटर
    ४. 0-100 किमी/घंटा: लगभग 5.6 सेकंड
    ५. Long Range RWD वेरिएंट
    ६. बैटरी: 75kWh NMC
    ७. रेंज: 622 किलोमीटर तक
    ८. 0-100 किमी/घंटा: 5 सेकंड से कम

    फीचर्स जो इसे बनाते हैं अलग:
    Tesla Model Y को भारत में टेक्नोलॉजी के पावरहाउस के रूप में लॉन्च किया जा रहा है। इसमें मिलेंगे:
    १. ओवर-द-एयर सॉफ़्टवेयर अपडेट्स
    २. रियर सीट के लिए टचस्क्रीन
    ३. इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल रियर सीटें
    ४. Tesla ऐप के जरिए रियल-टाइम कंट्रोल
    ५. प्रीमियम साउंड सिस्टम

    Model Y के कलर ऑप्शन:
    रंग                                           एक्स्ट्रा चार्ज
    स्टील्थ ग्रे                                  ₹0 (नो एक्स्ट्रा चार्ज)
    पर्ल व्हाइट मल्टी-कोट             ₹95,000
    डायमंड ब्लैक                          ₹95,000
    ग्लेशियर ब्लू                             ₹1,25,000
    क्विकसिल्वर और अल्ट्रा रेड      ₹1,85,000

    इन प्रीमियम रंगों की लोकप्रियता अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी देखी जा चुकी है और भारतीय ग्राहकों को भी वही प्रीमियम अनुभव देने का वादा करती है Tesla

    ऐसी ही देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए फॉलो करें: www.samacharwani.com

  • Related Posts

    PM मोदी ने असम में उत्तर-पूर्व का पहला आपातकालीन लैंडिंग रनवे पर ऐतिहासिक लैंडिंग की

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज **असम के दिब्रूगढ़ जिले के मोरान में उत्तर-पूर्व भारत के पहले Emergency Landing Facility (ELF)…

    Continue reading
    15 फरवरी के बाद पीएम किसान 22वीं किस्त जल्द आ सकती है — 9 करोड़ किसानों को राहत

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। देश भर के लगभग 9 करोड़ किसान PM‑Kisan Samman Nidhi Scheme के तहत ₹2,000 की 22वीं किस्त का बेसब्री से…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *