• Create News
  • ▶ Play Radio
  • TCS के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: 70% स्टाफ को मिलेगा 100% वेरिएबल पे, FY26 की पहली तिमाही में हुआ 12,760 करोड़ का मुनाफा

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    मुंबई, 17 जुलाई 2025: देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही (Q1 FY26) में अपने कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। कंपनी ने घोषणा की है कि 70% से अधिक कर्मचारियों को 100% वेरिएबल पे दिया जाएगा।

    कौन होंगे लाभार्थी?

    कंपनी के चीफ ह्यूमन रिसोर्स ऑफिसर मिलिंद लक्कड़ ने हाल ही में एक ईमेल में जानकारी दी कि C2 ग्रेड (या उसके समकक्ष) में आने वाले सभी कर्मचारियों को 100% क्वार्टरली वेरिएबल अलाउंस (QVA) मिलेगा।
    वहीं C3 ग्रेड और उससे ऊपर के कर्मचारियों के लिए यह भुगतान उनकी बिजनेस यूनिट की परफॉर्मेंस पर निर्भर करेगा।

     टीसीएस में कर्मचारियों के ग्रेड सिस्टम:

    • Y ग्रेड: ट्रेनी

    • C1: सिस्टम इंजीनियर

    • C2: 70% स्टाफ आता है इसी कैटेगरी में

    • C3 से C5: सीनियर स्टाफ

    • CXO: टॉप मैनेजमेंट

     इंक्रीमेंट टला, लेकिन हायरिंग में तेजी:

    हालांकि कंपनी ने इस तिमाही में इंक्रीमेंट का फैसला टाल दिया है, लेकिन हायरिंग में कोई रुकावट नहीं आई। पहली तिमाही में 5,090 नए कर्मचारी जोड़े गए, जिससे टीसीएस की कुल वर्कफोर्स 6.13 लाख से अधिक हो गई है।

    तिमाही नतीजे:

    • कंपनी का नेट प्रॉफिट: ₹12,760 करोड़ (YoY 6% की बढ़त)

    • ऑपरेशनल रेवेन्यू: ₹63,437 करोड़ (1.32% की सालाना वृद्धि)

    • डिविडेंड: ₹11 प्रति शेयर

     कंपनी का बयान:

    टीसीएस का कहना है कि “मौजूदा आर्थिक हालात और डॉलर में कमजोरी” का असर रेवेन्यू पर पड़ा है। इसके बावजूद, कंपनी ने कर्मचारियों की मेहनत को मान्यता देते हुए बड़ा वेरिएबल पे आउट देने का फैसला किया है।

  • Related Posts

    माऊली शेती औजारे: आधुनिक कृषि उपकरणों के साथ किसानों की प्रगति का संकल्प, सोमनाथ सोनवणे की प्रेरणादायक पहल

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक और बेहतर उपकरणों की बढ़ती आवश्यकता को देखते हुए माऊली शेती औजारे किसानों के लिए…

    Continue reading
    अभिजीत दिपके पुलिस अधिकारी पर भड़के, बोले- “आप कौन होते हैं मुझे बताने वाले कि मैं किससे मिलूं?”

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दिपके एक वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। इस वीडियो में वह…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *