• Create News
  • ▶ Play Radio
  • Stock Market Today : हफ्ते के आखिरी दिन फिसला शेयर बाजार, सेंसेक्स 70 अंक और निफ्टी 13 अंक की गिरावट के साथ खुले

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    Stock Market Today: भारत-अमेरिका ट्रेड डील से पहले निवेशकों की सतर्कता, मिड और स्मॉल कैप इंडेक्स में भी गिरावट दर्ज

    नई दिल्ली | 18 July 2025: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। निवेशकों की सतर्कता और कंपनियों के तिमाही नतीजों की प्रतीक्षा के बीच शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 70 अंकों की गिरावट के साथ 82,190 पर खुला। वहीं, एनएसई निफ्टी भी 13 अंक लुढ़ककर 25,099 पर पहुंच गया।

    निवेशकों में सतर्कता का माहौल

    भारत और अमेरिका के बीच संभावित ट्रेड डील से पहले बाजार में सावधानी का माहौल देखा गया। इसके अलावा, एक्सिस बैंक, विप्रो और LTIMindtree जैसी कंपनियों के तिमाही नतीजों ने भी बाजार की दिशा पर असर डाला।

    मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी गिरावट

    मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी कमजोरी दिखी। Nifty मिडकैप इंडेक्स में 0.05% और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.02% की गिरावट दर्ज की गई।

    ग्लोबल मार्केट का मिला-जुला रुख

    अमेरिकी बाजार गुरुवार को तेजी के साथ बंद हुए। S&P 500 में 0.54%, डाऊ जोन्स में 0.52% और नैस्डेक में 0.74% की तेजी रही।
    अमेरिका में जून 2025 की रिटेल सेल्स में 0.6% की तेज बढ़ोतरी हुई, जो पूर्वानुमान से कहीं बेहतर रही। साथ ही, बेरोजगारी दावों की संख्या घटकर 2,21,000 हो गई है।

    वहीं, एशियाई बाजारों से मिले-जुले संकेत मिले। ऑस्ट्रेलिया का ASX 200 0.69% की तेजी के साथ रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा, जबकि जापान का निक्केई और दक्षिण कोरिया का कोस्पी लाल निशान में बंद हुए।

  • Related Posts

    दिल्ली: वेब सीरीज से प्रेरित होकर दिल्ली के टेकी ने की पत्नी की हत्या, 12.75 लाख रुपये लेकर हुआ फरार; तीन दिन बाद गिरफ्तार

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। पूर्वी दिल्ली में पत्नी की हत्या के एक सनसनीखेज मामले ने पुलिस को भी चौंका दिया है। पुलिस के मुताबिक,…

    Continue reading
    Sanjay Raut: नारायण राणे के बारे में जो बात राजनीतिक गलियारों में कही जाती थी, राउत ने वर्षों बाद खुलकर मानी

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। शिवसेना के चुनाव चिन्ह और पार्टी पर अधिकार को लेकर उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे गुट के बीच कानूनी लड़ाई…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *