• Create News
  • ▶ Play Radio
  • उत्तर भारत के सबसे बड़े गोगामेड़ी मेले का विधिवत शुभारंभ, गोगाजी महाराज की पूजा-अर्चना एवं ध्वजारोहण

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।
    सवांददाता राजेश चौधरी

    हनुमानगढ़। उत्तर भारत के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन गोगामेड़ी मेले का आज विधिवत शुभारंभ हुआ। गोगाजी महाराज की पूजा-अर्चना कर ध्वजारोहण के साथ मेले की शुरुआत की गई। इस अवसर पर जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव, जिला पुलिस अधीक्षक श्री हरिशंकर, देवस्थान विभाग के अधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

    जिला प्रशासन ने मेले के सुचारु संचालन के लिए विशेष व्यवस्था की है। जिला कलेक्टर ने निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा या परेशानी का सामना न करना पड़े। विशेष रूप से पेयजल आपूर्ति और स्वच्छता व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के आदेश दिए गए हैं।

    गोगामेड़ी मेला हर वर्ष सावन-भाद्रपद के संधिकाल में आयोजित होता है, जिसमें देशभर से लाखों श्रद्धालु गोगाजी महाराज के दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

  • Related Posts

    अभिजीत दिपके पुलिस अधिकारी पर भड़के, बोले- “आप कौन होते हैं मुझे बताने वाले कि मैं किससे मिलूं?”

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दिपके एक वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। इस वीडियो में वह…

    Continue reading
    दिल्ली: वेब सीरीज से प्रेरित होकर दिल्ली के टेकी ने की पत्नी की हत्या, 12.75 लाख रुपये लेकर हुआ फरार; तीन दिन बाद गिरफ्तार

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। पूर्वी दिल्ली में पत्नी की हत्या के एक सनसनीखेज मामले ने पुलिस को भी चौंका दिया है। पुलिस के मुताबिक,…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *