• Create News
  • ▶ Play Radio
  • दिल्ली में 10 लाख आवारा कुत्तों को अगले दो साल में लगाए जाएंगे माइक्रोचिप

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    राजधानी दिल्ली में बढ़ती आवारा कुत्तों की समस्या से निपटने और उनके प्रबंधन के लिए सरकार ने एक बड़ा कदम उठाने का फैसला किया है। अधिकारियों ने जानकारी दी है कि अगले दो वर्षों में करीब 10 लाख स्ट्रीट डॉग्स को माइक्रोचिप लगाया जाएगा

    यह माइक्रोचिपिंग अभियान का उद्देश्य कुत्तों की पहचान करना, उनके टीकाकरण और नसबंदी रिकॉर्ड को ट्रैक करना और पालतू व आवारा कुत्तों में अंतर को स्पष्ट करना है।

    नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि माइक्रोचिप के जरिए हर कुत्ते की जानकारी डिजिटल डेटाबेस में उपलब्ध होगी। इससे न सिर्फ रेबीज़ नियंत्रण में मदद मिलेगी बल्कि शिकायतों और दुर्घटनाओं के मामलों में भी त्वरित कार्रवाई संभव होगी।

    पशु अधिकार कार्यकर्ताओं ने इस पहल का स्वागत किया है और कहा है कि यदि इसे सही तरीके से लागू किया गया तो यह दिल्ली में पशु कल्याण और सार्वजनिक सुरक्षा दोनों के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा।

  • Related Posts

    NEET 2026 मामले में बड़ा ट्विस्ट; पूरा पेपर लीक नहीं हुआ था, कुछ सवाल वायरल होने पर परीक्षा रद्द

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। देश की सबसे महत्वपूर्ण मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET 2026 को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है। पेपर लीक विवाद के…

    Continue reading
    विक्रम माणिकराव पाटील के नेतृत्व में “श्री विठ्ठल सहकारी पतसंस्था” बन रही भरोसेमंद आर्थिक सशक्तिकरण की पहचान

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। महाराष्ट्र की सहकारिता परंपरा हमेशा से ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूत नींव मानी जाती रही है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *