• Create News
  • ▶ Play Radio
  • बेवर थाने में महिला सुरक्षा और सम्मान के लिए महिला शक्ति केंद्र का शुभारंभ

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    | संवादाता | हरिओम | बेवर थाने में महिला सुरक्षा और सम्मान के लिए महिला शक्ति केंद्र का शुभारंभ

    बेवर – महिला सुरक्षा और सम्मान को बढ़ावा देने के लिए थाना परिसर में महिला शक्ति केंद्र का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने किया।

    महिला शक्ति केंद्र का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना, सुरक्षा सुनिश्चित करना और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इस केंद्र पर एक उपनिरीक्षक सहित चार महिला कांस्टेबल की तैनाती की गई है। इससे महिलाओं को थाने में किसी भी समस्या या शिकायत के समाधान के लिए सहज वातावरण मिलेगा।

    शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने महिला शक्ति केंद्र की कार्यप्रणाली को रेखांकित किया और इसे समाज में महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान को सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ा कदम बताया। उन्होंने हेड कांस्टेबल विचित्रा समेत मिशन में शामिल चार अन्य महिला कांस्टेबलों को सम्मानित भी किया।

    इस मौके पर मौजूद अधिकारियों ने कहा कि महिला शक्ति केंद्र के माध्यम से महिलाओं को न्याय और सुरक्षा उपलब्ध कराना आसान होगा। यह पहल समाज में महिलाओं के प्रति सकारात्मक सोच और सुरक्षित वातावरण स्थापित करने में सहायक होगी।

  • Related Posts

    पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: नए सर्वे में TMC को बढ़त, लेकिन BJP भी मजबूत-मुकाबला हुआ दिलचस्प

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक माहौल पूरी तरह गर्म हो चुका है। चुनाव से पहले आए ताज़ा…

    Continue reading
    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन-181 का किया निरीक्षण, त्वरित समाधान पर दिया जोर

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। राजेश चौधरी | जयपुर | समाचार वाणी न्यूज़ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सचिवालय परिसर में संचालित राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन-181 केंद्र…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *