• Create News
  • ▶ Play Radio
  • जहानाबाद: शिक्षक कॉलोनी में बड़ी चोरी, 3 भर सोना और 3 किलो चांदी लेकर फरार चोर

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    | संवादाता | रंजीत कुमार | जहानाबाद |: शिक्षक कॉलोनी में बड़ी चोरी, 3 भर सोना और 3 किलो चांदी लेकर फरार चोर

    जहानाबाद/रणजीत कुमार। जिले के शहरी क्षेत्रों में चोरों का आतंक लगातार बढ़ रहा है, जिससे आम जनता में भय और असुरक्षा की भावना गहराती जा रही है। शनिवार रात नगर थाना क्षेत्र स्थित शिक्षक कॉलोनी में चोरों ने एक शिक्षक के घर को निशाना बनाया और लाखों रुपये के कीमती जेवरात व सामान लेकर फरार हो गए।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, मध्य विद्यालय शकूराबाद में पदस्थापित शिक्षक दिपु कुमार के घर में अज्ञात चोरों ने ग्रील तोड़कर प्रवेश किया। इसके बाद चोरों ने सोने-चांदी के जेवरात समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। पीड़ित शिक्षक ने बताया कि परिवार शनिवार रात करीब 10:30 बजे सो गया था। इसी दौरान चोर घर के उस कमरे में दाखिल हुए जिसमें परिवार का कोई सदस्य नहीं सो रहा था।

    चोरों ने करीब तीन भर सोना, तीन किलो से अधिक चांदी और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। अनुमान है कि चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग 7 लाख रुपये है। सुबह करीब 4 बजे जब परिवार जागा तो देखा कि जिस कमरे में सामान रखा था उसका दरवाजा खुला पड़ा है और आलमारी-बक्से अस्त-व्यस्त थे।

    घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। थाना अध्यक्ष मोहन प्रसाद सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।

    यह घटना न केवल पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाती है, बल्कि क्षेत्रवासियों में असुरक्षा की भावना को भी गहरा करती है।

  • RANJEET KUMAR

    Journalist

    Related Posts

    राजस्थान जालोर के छोटे से गांव से राष्ट्रीय तकनीकी ब्रांड तक का सफर, भंवर सुथार ने आस्थासॉफ्ट टेक्नोलॉजीज़ के माध्यम से रचा सफलता का नया इतिहास

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। भारत के तेजी से विकसित हो रहे सूचना प्रौद्योगिकी (IT) और वित्तीय प्रौद्योगिकी (FinTech) क्षेत्र में आस्थासॉफ्ट टेक्नोलॉजीज़ प्राइवेट लिमिटेड…

    Continue reading
    शरद पवार और सुप्रिया सुले ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात, एनडीए में समर्थन की चर्चाओं के बीच सियासी हलचल तेज

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। संसद के मानसून सत्र के दौरान विपक्ष के विरोध-प्रदर्शन के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के प्रमुख शरद…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *