• Create News
  • ▶ Play Radio
  • मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यों में पदस्थापित राजस्थानी मूल के अधिकारियों से की महत्वपूर्ण बैठक, प्रवासी राजस्थानी दिवस में शामिल होने का दिया आमंत्रण

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    राजेश चौधरी | जयपुर | समाचार वाणी न्यूज़
    मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न राज्यों में पदस्थापित राजस्थानी मूल के अखिल भारतीय एवं केन्द्रीय सेवा अधिकारियों से संवाद किया। यह बैठक आगामी प्रवासी राजस्थानी दिवस की तैयारियों को लेकर आयोजित की गई।

    मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान सरकार राज्य के गौरव, संस्कृति और वैश्विक पहचान को सशक्त करने के उद्देश्य से प्रवासी राजस्थानी दिवस को भव्य स्तर पर आयोजित करने जा रही है। उन्होंने सभी अधिकारियों को इस कार्यक्रम में व्यक्तिगत रूप से शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

    इस दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में सेवाएं दे रहे अधिकारियों ने मुख्यमंत्री की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि राजस्थान हमारी जन्मभूमि है और इससे जुड़ाव हमेशा हृदय में रहता है। राज्य सरकार द्वारा निवेश को बढ़ावा देने और विकास के नए अवसरों को प्रोत्साहित करने के लिए किए जा रहे प्रयास अभूतपूर्व हैं।

    मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानी दिवस प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने और निवेश के नए अवसरों को बढ़ावा देने का माध्यम बनेगा। उन्होंने अधिकारियों से राजस्थान के विकास में अपनी भूमिका और अनुभव साझा करने का आग्रह किया।

  • राजेश चौधरी

    राजेश चौधरी तहसील भादरा जिला हनुमानगढ़ राजस्थान मोबाइल नंबर-9983-919191

    Related Posts

    राजस्थान जालोर के छोटे से गांव से राष्ट्रीय तकनीकी ब्रांड तक का सफर, भंवर सुथार ने आस्थासॉफ्ट टेक्नोलॉजीज़ के माध्यम से रचा सफलता का नया इतिहास

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। भारत के तेजी से विकसित हो रहे सूचना प्रौद्योगिकी (IT) और वित्तीय प्रौद्योगिकी (FinTech) क्षेत्र में आस्थासॉफ्ट टेक्नोलॉजीज़ प्राइवेट लिमिटेड…

    Continue reading
    शरद पवार और सुप्रिया सुले ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात, एनडीए में समर्थन की चर्चाओं के बीच सियासी हलचल तेज

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। संसद के मानसून सत्र के दौरान विपक्ष के विरोध-प्रदर्शन के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के प्रमुख शरद…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *