इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

श्री बालाजी कीर्तन मंडल सेवा समिति नेठराना एवं वर्मा हॉस्पिटल भादरा के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 7 दिसंबर 2025, रविवार को एक विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया जा रहा है। यह शिविर सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक सेठ श्री जुगल किशोर चैरिटेबल ट्रस्ट नेठराना में आयोजित होगा।
इस कैंप में अनुभवी चिकित्सक डॉ. मोनिका शर्मा (गायनी विशेषज्ञ) और डॉ. नवीन शर्मा (फिजिशियन) द्वारा सभी प्रकार की बीमारियों का नि:शुल्क परामर्श और इलाज प्रदान किया जाएगा।
कैंप में उपलब्ध दवाइयाँ फ्री दी जाएंगी, साथ ही अल्ट्रासाउंड जांच पर 50% की छूट भी उपलब्ध रहेगी।
आयोजकों ने ग्रामवासियों, तहसील भादरा तथा जिलेभर के आमजन से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाएं और अपने तथा अपने परिवार के स्वास्थ्य की जाँच अवश्य करवाएं।
विशेष आभार:
डॉ. बी.एस. वर्मा, डायरेक्टर – वर्मा हॉस्पिटल, भादरा।
डॉ. वर्मा का सामाजिक सरोकारों में योगदान हमेशा सराहनीय रहा है।








