• Create News
  • ▶ Play Radio
  • उप जिला अस्पताल भादरा में हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश जेवलियां ने विधिवत पदभार संभाला

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    उप जिला चिकित्सालय, भादरा में हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ (ऑर्थोपेडिक सर्जन) डॉ. राजेश जेवलियां ने सोमवार को विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। पीएमओ डॉ. संदीप पुनिया ने उन्हें औपचारिक प्रक्रिया के तहत पदभार संभालवाया।

    पीएमओ ने बताया कि अब डॉ. जेवलियां नियमित रूप से उप जिला चिकित्सालय में सेवाएं देंगे। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र के मरीजों को हड्डी व जोड़ से संबंधित बीमारियों का बेहतर उपचार स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेगा।

    विधायक संजीव बेनीवाल के प्रयासों से 22 डॉक्टर दे रहे सेवाएं

    पीएमओ डॉ. संदीप पुनिया ने बताया कि लोकप्रिय नेता एवं भादरा विधायक श्री संजीव बेनीवाल के निरंतर प्रयासों से वर्तमान में अस्पताल में कुल 22 डॉक्टर कार्यरत हैं।

    SDH भादरा — वर्तमान चिकित्साकर्मी टीम

    विशेषज्ञ डॉक्टर:

    • पीडियाट्रिशियन (बाल रोग विशेषज्ञ) — 2

    • ऑर्थोपेडिक (हड्डी रोग) — 2

    • ईएनटी — 2

    • नेत्र रोग विशेषज्ञ — 1

    • फिजिशियन — 1

    • गायनाकोलॉजिस्ट — 1

    • रेडियोलॉजिस्ट — 1

    • फॉरेंसिक — 1

    • सर्जन — 1

    • फिजियाट्रिस्ट — 2

    • डेंटिस्ट — 2

    • एनेस्थीसिया — 2

    • MBBS — 1

    • होम्योपैथी — 1

    • आयुर्वेद — 1

    • साइकोलॉजिस्ट — 1

    कुल डॉक्टर: 22

    पीएमओ ने बताया कि 3 पद वेटिंग में हैं, जिनके आदेश जल्द जारी होने की संभावना है।

  • राजेश चौधरी

    राजेश चौधरी तहसील भादरा जिला हनुमानगढ़ राजस्थान मोबाइल नंबर-9983-919191

    Related Posts

    राजस्थान जालोर के छोटे से गांव से राष्ट्रीय तकनीकी ब्रांड तक का सफर, भंवर सुथार ने आस्थासॉफ्ट टेक्नोलॉजीज़ के माध्यम से रचा सफलता का नया इतिहास

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। भारत के तेजी से विकसित हो रहे सूचना प्रौद्योगिकी (IT) और वित्तीय प्रौद्योगिकी (FinTech) क्षेत्र में आस्थासॉफ्ट टेक्नोलॉजीज़ प्राइवेट लिमिटेड…

    Continue reading
    शरद पवार और सुप्रिया सुले ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात, एनडीए में समर्थन की चर्चाओं के बीच सियासी हलचल तेज

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। संसद के मानसून सत्र के दौरान विपक्ष के विरोध-प्रदर्शन के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के प्रमुख शरद…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *