• Create News
  • ▶ Play Radio
  • सहायक निदेशक कृषि विस्तार कार्यालय नोहर में फसल बीमा कैंप दूसरे दिन भी जारी, बड़ी संख्या में पहुंचे किसान

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    राजेश चौधरी | जयपुर | समाचार वाणी न्यूज़
    सहायक निदेशक कृषि विस्तार कार्यालय नोहर में आयोजित फसल बीमा समाधान शिविर आज दूसरे दिन भी जारी रहा। शिविर में फसल बीमा से संबंधित विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए बड़ी संख्या में किसान पहुंचे। मृतक प्रकरण, मिसमैच, लंबित क्लेम सहित कई गंभीर मामलों को लेकर किसानों ने अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं।

    शिविर में भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष राजेंद्र सिहाग भी पहुंचे और उन्होंने किसानों से सीधे संवाद किया। किसानों की समस्याएं सुनने के बाद श्री सिहाग ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित और प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो और सभी प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए।

    राजेंद्र सिहाग ने बताया कि अभिषेक जी मटोरिया के निर्देशानुसार फसल बीमा क्लेम से जुड़े सभी संदर्भों का समाधान शिविर के माध्यम से किया जा रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि यह शिविर सोमवार को भी जारी रहेगा, ताकि अधिक से अधिक किसानों को राहत मिल सके।

    उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि जिन किसानों की फसल बीमा क्लेम से संबंधित कोई भी समस्या लंबित है, वे सोमवार को शिविर में उपस्थित होकर अपनी समस्या का निस्तारण करवाएं और इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाएं।

    शिविर में मौजूद कृषि विभाग एवं बीमा कंपनी के अधिकारियों ने किसानों के दस्तावेजों की जांच कर मौके पर ही कई मामलों का समाधान किया, जिससे किसानों में संतोष देखने को मिला। किसानों ने शिविर की व्यवस्था और अधिकारियों के सहयोग की सराहना की।

    यह शिविर किसानों को फसल बीमा से जुड़ी समस्याओं से राहत दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है और आने वाले दिनों में इससे और अधिक किसानों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

  • राजेश चौधरी

    राजेश चौधरी तहसील भादरा जिला हनुमानगढ़ राजस्थान मोबाइल नंबर-9983-919191

    Related Posts

    माऊली शेती औजारे: आधुनिक कृषि उपकरणों के साथ किसानों की प्रगति का संकल्प, सोमनाथ सोनवणे की प्रेरणादायक पहल

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक और बेहतर उपकरणों की बढ़ती आवश्यकता को देखते हुए माऊली शेती औजारे किसानों के लिए…

    Continue reading
    अभिजीत दिपके पुलिस अधिकारी पर भड़के, बोले- “आप कौन होते हैं मुझे बताने वाले कि मैं किससे मिलूं?”

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दिपके एक वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। इस वीडियो में वह…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *