• Create News
  • ▶ Play Radio
  • जर्मनी ने भारतीय पासपोर्ट पर वीज़ा-फ्री ट्रांजिट मंजूर

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    जर्मनी ने भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए वीजा-फ्री ट्रांजिट सुविधा की घोषणा की है। यह बड़ा फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मन चांसलर फ्रिडरिक मर्ज के बीच हुई द्विपक्षीय वार्ता के दौरान लिया गया, जो 12-13 जनवरी को भारत में आयोजित हुई।

    इस नई व्यवस्था के तहत अब भारतीय यात्रियों को जर्मनी के हवाई अड्डों पर किसी तीसरे देश की यात्रा के लिए रोक लगने पर ट्रांजिट वीज़ा नहीं लेना पड़ेगा। इसका मतलब यह है कि यदि कोई भारतीय यात्री फ्रैंकफर्ट, म्यूनिख या किसी अन्य जर्मन हवाई अड्डे से होकर तीसरे देश जा रहा है, तो उसे अलग से ट्रांजिट वीज़ा के लिए आवेदन नहीं करना होगा, बशर्ते वह ट्रांजिट क्षेत्र में ही रहे

    प्रधानमंत्री मोदी ने इस फैसले के लिए चांसलर मर्ज को धन्यवाद दिया और कहा कि यह कदम यात्रा को आसान बनाने के साथ-साथ भारत और जर्मनी के बीच ‘पीपल-टू-पीपल’ रिश्तों को और मजबूत करेगा। संयुक्त बयान के अनुसार, यह नीति दोनों देशों के बीच बढ़ते लोगों के आपसी संपर्क और शिक्षा, पर्यटन, व्यापार के क्षेत्र में सहयोग को और बढ़ावा देगा

    हालांकि, यह सुविधा केवल ट्रांजिट यात्राओं पर लागू होगी। जर्मनी या अन्य शेंगेन देशों में व्यापार, पर्यटन या अन्य उद्देश्यों से प्रवेश के लिए अभी भी संबंधित वीज़ा की आवश्यकता होगी

    इस फैसले को यात्रियों द्वारा स्वागत योग्य कदम माना जा रहा है, क्योंकि इससे अंतरराष्ट्रीय यात्रा में कागजी कार्रवाई, समय और खर्च कम होने की उम्मीद है, खासकर उन भारतीयों के लिए जो यूरोप या अन्य देशों की यात्रा के लिए जर्मनी के हवाई अड्डों से होकर गुजरते हैं।

  • Related Posts

    कावेरी जल विवाद पर विजय और उदयनिधि स्टालिन आमने-सामने, मेकेदाटु बांध को लेकर विधानसभा में तीखी बहस

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। तमिलनाडु विधानसभा में शुक्रवार को कावेरी जल विवाद और कर्नाटक के प्रस्तावित मेकेदाटु बांध को लेकर मुख्यमंत्री विजय और विपक्ष…

    Continue reading
    केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया से मिले मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, राजस्थान के युवाओं के लिए कौशल, रोजगार और खेल के नए अवसरों पर हुई चर्चा

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार, युवा कार्यक्रम एवं खेल…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *