• Create News
  • ▶ Play Radio
  • हनुमानगढ़ जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव ने किया गौशाला एवं सावित्रीबाई फुले छात्रावास का निरीक्षण

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव ने रविवार को हनुमानगढ़ जंक्शन स्थित डिस्ट्रिक्ट पार्क के समीप श्री गौशाला सेवा समिति द्वारा संचालित गौशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौशाला में मौजूद गायों को गुड़ खिलाया और उनके रख-रखाव की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।

    जिला कलेक्टर ने गौशाला में उपलब्ध सूखा एवं हरा चारा, भंडारण गृह, पशु शेड, पेयजल व्यवस्था सहित अन्य सुविधाओं की विस्तार से जांच की। इसके साथ ही उन्होंने गौशाला में तैयार किए जा रहे विभिन्न उत्पादों की जानकारी लेते हुए उनकी गुणवत्ता भी देखी और व्यवस्थाओं की सराहना की।

    इसके पश्चात डॉ. खुशाल यादव ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित सावित्रीबाई फुले छात्रावास का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्रावास की रसोई में भोजन की गुणवत्ता का परीक्षण किया तथा ओपन जिम सहित अन्य सुविधाओं का जायजा लिया।

    निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर ने छात्रावास में रह रही छात्राओं से संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव भी सुने तथा व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

    इस अवसर पर हनुमानगढ़ एसडीएम श्री मांगीलाल सुथार, गौशाला समिति के चेयरमैन, छात्रावास अधीक्षक सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

  • राजेश चौधरी

    राजेश चौधरी तहसील भादरा जिला हनुमानगढ़ राजस्थान मोबाइल नंबर-9983-919191

    Related Posts

    कावेरी जल विवाद पर विजय और उदयनिधि स्टालिन आमने-सामने, मेकेदाटु बांध को लेकर विधानसभा में तीखी बहस

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। तमिलनाडु विधानसभा में शुक्रवार को कावेरी जल विवाद और कर्नाटक के प्रस्तावित मेकेदाटु बांध को लेकर मुख्यमंत्री विजय और विपक्ष…

    Continue reading
    केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया से मिले मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, राजस्थान के युवाओं के लिए कौशल, रोजगार और खेल के नए अवसरों पर हुई चर्चा

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार, युवा कार्यक्रम एवं खेल…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *