• Create News
  • ▶ Play Radio
  • भारतीय किसान संघ ने केंद्रीय कृषि मंत्री को भेजा मांग पत्र, फसल बीमा क्लेम बहाली व MSP गारंटी की मांग

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    राजेश चौधरी | जयपुर | समाचार वाणी न्यूज़
    भारतीय किसान संघ तहसील नोहर, जिला हनुमानगढ़ के एक प्रतिनिधिमंडल ने क्रय-विक्रय सहकारी समिति के माध्यम से केंद्रीय कृषि मंत्री को मांग पत्र प्रेषित कर किसानों से जुड़ी गंभीर समस्याओं के समाधान की मांग की। ज्ञापन में प्रमुख रूप से फसल बीमा क्लेम की रिजेक्ट की गई पॉलिसियों को पुनः बहाल करने, वर्ष 2019 के बाद वंचित किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ देने, सम्मान निधि की राशि बढ़ाने, ग्वार की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) निर्धारित करने तथा सभी फसलों की सरकारी खरीद सुनिश्चित करने की मांग उठाई गई।

    प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व भारतीय किसान संघ नोहर के अध्यक्ष राजेंद्र सिहाग ने किया। इस दौरान महामंत्री पृथ्वी सिंह, उपाध्यक्ष प्रताप सिंह, किसान प्रतिनिधि मानसिंह सहित अनेक किसान और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। किसानों ने कहा कि फसल बीमा क्लेम रिजेक्ट होने से सैकड़ों किसान आर्थिक संकट में हैं, इसलिए सरकार को मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए इन पॉलिसियों को तत्काल बहाल करना चाहिए।

    ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि किसान सम्मान निधि की वर्तमान राशि महंगाई के दौर में अपर्याप्त है, अतः इसे बढ़ाया जाना आवश्यक है। ग्वार फसल के लिए MSP घोषित न होने से किसानों को उचित दाम नहीं मिल पा रहे हैं, जिससे उनकी आय प्रभावित हो रही है। प्रतिनिधिमंडल ने सभी फसलों की सरकारी खरीद की ठोस व्यवस्था लागू करने की भी पुरजोर मांग की।

    किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि इन मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो किसान संघ आंदोलन का रास्ता अपनाने को विवश होगा। उन्होंने केंद्र सरकार से किसानों की समस्याओं के अतिशीघ्र निस्तारण की अपील की।

  • राजेश चौधरी

    राजेश चौधरी तहसील भादरा जिला हनुमानगढ़ राजस्थान मोबाइल नंबर-9983-919191

    Related Posts

    अभिजीत दिपके पुलिस अधिकारी पर भड़के, बोले- “आप कौन होते हैं मुझे बताने वाले कि मैं किससे मिलूं?”

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दिपके एक वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। इस वीडियो में वह…

    Continue reading
    दिल्ली: वेब सीरीज से प्रेरित होकर दिल्ली के टेकी ने की पत्नी की हत्या, 12.75 लाख रुपये लेकर हुआ फरार; तीन दिन बाद गिरफ्तार

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। पूर्वी दिल्ली में पत्नी की हत्या के एक सनसनीखेज मामले ने पुलिस को भी चौंका दिया है। पुलिस के मुताबिक,…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *