• Create News
  • ▶ Play Radio
  • बेवर में नाबालिग किशोरी का अपहरण, 10 दिन बाद भी कार्रवाई नहीं

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    हरिओम | कानपूर | समाचार वाणी न्यूज़
    मैनपुरी जनपद के बेवर थाना क्षेत्र अंतर्गत अठलकड़ा गांव से एक नाबालिग किशोरी के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने गांव के ही कुछ लोगों पर किशोरी के अपहरण का गंभीर आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार किशोरी अपने पिता को खेत पर खाना देने गई थी, तभी से वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई।

    घटना के बाद घबराए परिजनों ने तत्काल बेवर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने एफआईआर तो दर्ज कर ली, लेकिन घटना को 10 दिन बीत जाने के बावजूद किसी भी आरोपी के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि नामजद आरोपी खुलेआम गांव में घूम रहे हैं, जिससे परिवार दहशत में है।

    बेटी की तलाश में लाचार मां ने गांव और आसपास के क्षेत्रों में गुमशुदगी के पोस्टर लगाए। कई बार थाने जाकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई, लेकिन कोई ठोस परिणाम नहीं निकला। पुलिस की कथित निष्क्रियता से आहत होकर पीड़िता की मां गांव के माता मंदिर पर धरने पर बैठ गई है।

    धरने पर बैठी मां का कहना है कि अब उन्हें प्रशासन से ही न्याय की उम्मीद है। उनकी आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। परिजनों ने जिला प्रशासन और पुलिस के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि जल्द से जल्द किशोरी को बरामद किया जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

    स्थानीय लोगों में भी इस घटना को लेकर आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। मामले में पुलिस अधिकारियों का पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन फिलहाल कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिल सका है।

     

  • Related Posts

    “अपोलो फार्मेसी में टैगोर इंस्टीट्यूट के 7 विद्यार्थियों का चयन, फार्मासिस्ट पद पर बनाएंगे करियर”

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। अवास कैवर्त | छत्तीसगढ़ | समाचार वाणी न्यूज़ किसी विद्यार्थी की वर्षों की मेहनत तब सार्थक होती है, जब पढ़ाई…

    Continue reading
    “मनोज जरांगे पाटील : ‘पाटील मेरी गाड़ी में बैठिए और…’ डिफेंडर गाड़ी पर लगे आरोपों पर जरांगे पाटील ने दिया स्पष्टीकरण”

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे पाटील इन दिनों पश्चिम महाराष्ट्र के दौरे पर हैं। इसी दौरान उन्होंने मराठा…

    Continue reading

    One thought on “बेवर में नाबालिग किशोरी का अपहरण, 10 दिन बाद भी कार्रवाई नहीं

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *