• Create News
  • ▶ Play Radio
  • बेवर: गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    कस्बे के मोहल्ला शिवनगर कॉलोनी की एक महिला ने पड़ोसी पर गाली-गलौज करने और उसके पति को जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने तहसील पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।

    पीड़िता ज्योति पत्नी अरुण कुमार, निवासी शिवनगर कॉलोनी, ने बताया कि शुक्रवार सुबह उनका पति अरुण कुमार घर के बाहर गाड़ी धो रहे थे। उसी समय वह भी पति के साथ खड़ी थीं। तभी पड़ोस में रहने वाला नामजद आरोपी मौके पर आया और बिना किसी कारण गाली-गलौज करने लगा।

    पीड़िता के अनुसार जब उन्होंने और उनके पति ने आरोपी को ऐसा करने से मना किया, तो वह आक्रोशित हो गया और मारपीट पर आमादा हो गया। इस दौरान आरोपी ने उनके पति को जान से मारने की धमकी भी दी, जिससे परिवार में भय और तनाव का माहौल बन गया।

    घटना के बाद पीड़िता ने तहसील पहुंचकर पूरे मामले की लिखित शिकायत दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    “अपोलो फार्मेसी में टैगोर इंस्टीट्यूट के 7 विद्यार्थियों का चयन, फार्मासिस्ट पद पर बनाएंगे करियर”

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। अवास कैवर्त | छत्तीसगढ़ | समाचार वाणी न्यूज़ किसी विद्यार्थी की वर्षों की मेहनत तब सार्थक होती है, जब पढ़ाई…

    Continue reading
    “मनोज जरांगे पाटील : ‘पाटील मेरी गाड़ी में बैठिए और…’ डिफेंडर गाड़ी पर लगे आरोपों पर जरांगे पाटील ने दिया स्पष्टीकरण”

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे पाटील इन दिनों पश्चिम महाराष्ट्र के दौरे पर हैं। इसी दौरान उन्होंने मराठा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *