• Create News
  • ▶ Play Radio
  • देवनारायण जी जन्मोत्सव पर उपमुख्यमंत्री ने की प्रदेश की खुशहाली की कामना

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    राजेश चौधरी | जयपुर | समाचार वाणी न्यूज़
    राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने आज विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर-4 स्थित भगवान श्री देवनारायण एवं भैरव बाबा मंदिर में आयोजित भगवान श्री देवनारायण जी के पावन जन्मोत्सव कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

    उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्री देवनारायण जी की कृपा से प्रदेश में सद्भाव, सेवा भावना और लोककल्याण की चेतना निरंतर प्रबल होती रहे, यही उनकी प्रार्थना है। उन्होंने धार्मिक आयोजनों को सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का माध्यम बताया।

    कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही और भक्ति भाव से वातावरण भक्तिमय बना रहा। स्थानीय नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों ने भी इस आयोजन में सहभागिता की और जन्मोत्सव को उत्साहपूर्वक मनाया।

  • राजेश चौधरी

    राजेश चौधरी तहसील भादरा जिला हनुमानगढ़ राजस्थान मोबाइल नंबर-9983-919191

    Related Posts

    RAJVIMAL ENGINEERING WORKS – शिक्षा, रोबोटिक्स और इंजीनियरिंग उपकरणों के क्षेत्र में स्वदेशी नवाचार का अग्रणी नाम

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। तकनीकी शिक्षा, रोबोटिक्स और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में स्वदेशी समाधान विकसित करने की दिशा में Mr. Santosh Gaikwad ने अपनी…

    Continue reading
    “मलेशियाई राजकुमारी ने ब्रिटिश रेसिंग ड्राइवर से की शादी, कुआलालंपुर में शाही अंदाज में हुआ भव्य विवाह”

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। मलेशिया के शाही परिवार में एक भव्य विवाह समारोह ने दुनियाभर का ध्यान आकर्षित किया है। मलेशियाई राजकुमारी तेंगकु पुत्री…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *