• Create News
  • ▶ Play Radio
  • शहीद मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गूंजा राष्ट्रप्रेम

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    हरिओम | कानपूर | समाचार वाणी न्यूज़
    शहीद मेले के अंतर्गत शहीद स्मृति मंच पर बीएस ग्लोबल एकेडमी के नन्हे-मुन्ने छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

    कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत गीत का गायन रिंकी मैम द्वारा तथा सरस्वती वंदना की प्रस्तुति छात्रा हर्षिता द्वारा की गई। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित गुरुबक्स सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया।

    इसके पश्चात विद्यालय के प्रबंधक मनोज यादव ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानपूर्वक स्वागत किया। कार्यक्रम में विद्यालय के दो दर्जन से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

    सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत देशभक्ति गीत, राष्ट्रीय भावना से ओत-प्रोत नृत्य प्रस्तुतियां तथा देश के वीर शहीदों के जीवन पर आधारित नाट्य मंचन प्रस्तुत किए गए। इन प्रस्तुतियों ने पंडाल में उपस्थित विद्यार्थियों एवं युवाओं में देशप्रेम और राष्ट्रभक्ति की भावना को और प्रबल किया।

    इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य शीलू यादव सहित शिक्षिकाएं कुमारी अलका यादव, कुमारी रिंकी यादव, कुमारी सुप्रिया यादव, कुमारी रौनक चौहान, कुमारी प्रियंका, कुमारी अनामिका, कुमारी आरुषि यादव, कुमारी पूजा यादव, कुमारी निधि गुप्ता, कुमारी शिवानी यादव सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं की सक्रिय सहभागिता रही, जिन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

  • Related Posts

    RAJVIMAL ENGINEERING WORKS – शिक्षा, रोबोटिक्स और इंजीनियरिंग उपकरणों के क्षेत्र में स्वदेशी नवाचार का अग्रणी नाम

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। तकनीकी शिक्षा, रोबोटिक्स और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में स्वदेशी समाधान विकसित करने की दिशा में Mr. Santosh Gaikwad ने अपनी…

    Continue reading
    “मलेशियाई राजकुमारी ने ब्रिटिश रेसिंग ड्राइवर से की शादी, कुआलालंपुर में शाही अंदाज में हुआ भव्य विवाह”

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। मलेशिया के शाही परिवार में एक भव्य विवाह समारोह ने दुनियाभर का ध्यान आकर्षित किया है। मलेशियाई राजकुमारी तेंगकु पुत्री…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *