• Create News
  • ▶ Play Radio
  • संघर्ष, समर्पण और सफलता: TestOfo के संस्थापक अजमल खान

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    कहा जाता है कि हालात चाहे जैसे भी हों, अगर इंसान के दिल में सपने ज़िंदा हों, नीयत साफ़ हो और मेहनत निरंतर हो, तो सफलता उसके क़दम ज़रूर चूमती है। महाराष्ट्र के मालेगांव निवासी अजमल खान की ज़िंदगी इसी सच्चाई की जीती-जागती मिसाल है। एक बेहद साधारण और गरीब परिवार से निकलकर आज वे अंतरराष्ट्रीय पहचान बना चुके मसाला ब्रांड TestOfo के मालिक हैं।

    सड़कों और फुटपाथ से शुरू हुआ सफर

    अजमल खान की कहानी किसी एयर-कंडीशन्ड ऑफिस या बड़े निवेश से शुरू नहीं हुई। उनका जीवन सफर सड़कों और फुटपाथ से शुरू हुआ। एक समय ऐसा भी था जब रोज़ी-रोटी के लिए वे सड़क किनारे वड़ा पाव बेचने को मजबूर थे। हालात इतने कठिन थे कि दो वक्त के खाने के लिए भी कई बार सोचना पड़ता था।
    लेकिन इन मुश्किल परिस्थितियों ने उनका हौसला तोड़ने के बजाय और मज़बूत किया। उनके दिल में एक बेहतर ज़िंदगी का सपना पल रहा था, जिसे पाने के लिए वे दिन-रात मेहनत में जुटे रहे।

    न शर्म, न झिझक—सिर्फ़ लगातार मेहनत

    जब मसालों के कारोबार का विचार उनके मन में आया, तो उसकी शुरुआत भी फुटपाथ से ही हुई। ठेले पर मसाले रखकर वे गली-गली, बाज़ार-बाज़ार घूमते और आवाज़ लगाकर अपना माल बेचते।
    दिन धूप में गुज़रते, शाम भीड़ में और रात उम्मीदों के साथ। यह सफर न रुका, न थका—बल्कि समय के साथ और मज़बूत होता चला गया।

    TestOfo ब्रांड की नींव             

    धीरे-धीरे एक छोटी-सी दुकान अस्तित्व में आई, जहाँ से TestOfo नाम से मसालों की बिक्री शुरू हुई। गुणवत्ता, ईमानदारी और कड़ी मेहनत ने जल्द ही इस नाम को पहचान दिला दी।
    आज TasteOfo केवल एक ब्रांड नहीं, बल्कि भरोसे की पहचान बन चुका है, जिसकी मौजूदगी न सिर्फ देश में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी है।

    सफलता के साथ सामाजिक जिम्मेदारी

    अजमल खान की सफलता का सबसे खूबसूरत पहलू यह है कि वे अपनी गरीबी के दिनों को कभी नहीं भूले। उन्होंने स्वयं वह दौर देखा है जब बुनियादी ज़रूरतें भी मुश्किल से पूरी होती थीं।
    इसी अनुभव ने उन्हें संवेदनशील और इंसान-दोस्त बनाया। आज वे व्यवसाय के साथ-साथ सामाजिक और कल्याणकारी कार्यों में भी सक्रिय हैं। अपनी कंपनी के मुनाफ़े का एक हिस्सा वे नियमित रूप से वेलफेयर कार्यों के लिए समर्पित करते हैं, ताकि दूसरों की ज़िंदगी में भी राहत और उम्मीद आ सके।

    संघर्ष से मिलने वाली सीख

    अजमल खान की ज़िंदगी हमें यह सिखाती है कि अगर इंसान ठान ले, तो कोई भी दरवाज़ा हमेशा के लिए बंद नहीं रहता—

    मेहनत करे इंसान तो क्या हो नहीं सकता
    वो कौन सा दर है जो वा हो नहीं सकता

    उनकी कहानी यह संदेश भी देती है कि किसी को उसकी वर्तमान स्थिति से मत आँको, और किसी को भी हीन दृष्टि से मत देखो, क्योंकि—

    तक़दीर बदलने में देर नहीं लगती।

    युवाओं के लिए प्रेरणा

    अजमल खान की मेहनत, लगन और सफलता आज के युवाओं के लिए एक मशाल-ए-राह है। उनकी ज़िंदगी इस बात का प्रमाण है कि सपने देखना कोई अपराध नहीं, बल्कि उन सपनों को हक़ीक़त में बदलने की लगातार कोशिश ही असली सफलता है।

    सम्मान और पहचान

    अजमल खान की इस शानदार उपलब्धि को “Maharashtra Business Icon 2025 / Maharashtra Style Icon 2025 / Maharashtra Fashion Icon 2025” जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों के लिए चुना गया है। यह सम्मान Reseal.in और India Fashion Icon Magazine द्वारा उन उभरते उद्यमियों और रचनात्मक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए दिया जाता है, जिन्होंने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दिया है।

    भव्य पुरस्कार समारोह

    इस पुरस्कार समारोह में कई प्रसिद्ध फिल्मी हस्तियाँ शामिल होंगी:
    वर्षा उसगांवकर – बॉलीवुड अभिनेत्री
    सोनाली कुलकर्णी – भारतीय अभिनेत्री
    प्रार्थना बेहेरे – भारतीय अभिनेत्री

    यह आयोजन श्री सुधीर कुमार पठाडे, Founder & CEO, Sure Me Multipurpose Pvt. Ltd. (Reseal.in) के नेतृत्व में आयोजित किया जाएगा, जो महाराष्ट्र के उद्यमियों और प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच देने के लिए कार्यरत हैं

  • Related Posts

    राहुल गांधी के धरना, संसद बाधित करने और जंतर-मंतर की कथित पत्थरबाजी के विरोध में जयपुर में भाजपा का विशाल प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय तक निकाला मार्च

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। नई दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरना देने, संसद की कार्यवाही बाधित करने तथा…

    Continue reading
    राज्य निर्वाचन आयोग का बड़ा फैसला: 15 अगस्त तक होंगे 3 साल से जमे अधिकारियों के तबादले, निष्पक्ष चुनाव के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। आगामी चुनावों को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से राज्य निर्वाचन आयोग ने महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *