• Create News
  • ▶ Play Radio
  • ‘सबका साथ, सबका विकास’ के संकल्प के साथ आगे बढ़ेगी राजस्थान सरकार

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    राजेश चौधरी | जयपुर | समाचार वाणी न्यूज़
    आगामी बजट सत्र से पूर्व मुख्यमंत्री निवास पर आज राजस्थान सरकार द्वारा विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने सभी जनप्रतिनिधियों के साथ राज्य के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं और भावी रणनीतियों पर विस्तार से विचार साझा किए।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के ध्येय वाक्य को आत्मसात करते हुए राजस्थान के सर्वांगीण उत्थान के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक विकास की रोशनी पहुँचाना है, विशेषकर पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करना।

    जनकल्याण और संवाद पर जोर

    बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने सभी विधायकों से संवाद करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों की भूमिका जमीनी स्तर पर अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, फीडबैक और क्षेत्रीय आवश्यकताओं पर गंभीरता से चर्चा की। साथ ही राजस्थान को देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में स्थापित करने के लिए तैयार किए गए रोडमैप की भी जानकारी दी।

    एकजुटता के साथ विकास का संकल्प

    इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन राठौड़ जी सहित राज्य के सभी सम्मानित विधायकगण उपस्थित रहे। बैठक में संगठनात्मक मजबूती, सरकार और संगठन के बीच समन्वय तथा बजट सत्र के दौरान जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने पर भी सहमति बनी।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विश्वास जताया कि सभी जनप्रतिनिधियों के सहयोग और सामूहिक प्रयासों से राजस्थान विकास की नई ऊँचाइयों को छुएगा और आमजन का विश्वास और अधिक मजबूत होगा।

  • राजेश चौधरी

    राजेश चौधरी तहसील भादरा जिला हनुमानगढ़ राजस्थान मोबाइल नंबर-9983-919191

    Related Posts

    राहुल गांधी के धरना, संसद बाधित करने और जंतर-मंतर की कथित पत्थरबाजी के विरोध में जयपुर में भाजपा का विशाल प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय तक निकाला मार्च

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। नई दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरना देने, संसद की कार्यवाही बाधित करने तथा…

    Continue reading
    राज्य निर्वाचन आयोग का बड़ा फैसला: 15 अगस्त तक होंगे 3 साल से जमे अधिकारियों के तबादले, निष्पक्ष चुनाव के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। आगामी चुनावों को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से राज्य निर्वाचन आयोग ने महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *