• Create News
  • ▶ Play Radio
  • 69वीं स्कूल नेशनल जूडो में सौरभ ने बढ़ाया राजस्थान का मान

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    राजेश चौधरी | जयपुर | समाचार वाणी न्यूज़
    जिले की उप तहसील छानी बड़ी के लिए गर्व का क्षण उस समय आया जब ब्राइट चिल्ड्रन स्कूल, छानी बड़ी के होनहार खिलाड़ी सौरभ ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 69वीं स्कूल नेशनल जूडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

    यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 24 जनवरी 2026 से 26 जनवरी 2026 तक इम्फाल (मणिपुर) में आयोजित हुई, जिसमें सौरभ ने 66 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार मुकाबले जीतकर गोल्ड मेडल हासिल किया। साथ ही उनका चयन खेलो इंडिया के लिए भी हुआ है, जिससे गांव, विद्यालय, क्षेत्र और पूरे राजस्थान का नाम रोशन हुआ है।

    कड़ी मेहनत और अनुशासन का परिणाम

    सौरभ की यह उपलब्धि उसकी निरंतर मेहनत, अनुशासन और लगन का परिणाम मानी जा रही है। जूडो कोच श्री वेद कुलड़िया ने बताया कि सौरभ इससे पूर्व भी राष्ट्रीय स्तर पर एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीत चुका है, जो उसकी निरंतर प्रगति को दर्शाता है।

    छानी बड़ी जूडो सेंटर की 23वीं राष्ट्रीय उपलब्धि

    भगवान की कृपा और खिलाड़ियों की अथक मेहनत से छानी बड़ी जूडो सेंटर को 23वीं बार नेशनल स्तर पर पदक जीतने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। कोच वेद कुलड़िया ने बताया कि छानी बड़ी जूडो सेंटर आज न केवल प्रदेश बल्कि देशभर में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है।

    कोच और संघ का अहम योगदान

    राजस्थान जूडो टीम ने कोच राहुल जी, राजेश सिहाग, बनवारी जी एवं अन्य सहयोगी स्टाफ के नेतृत्व में प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। साथ ही जिला जूडो संघ के सचिव श्री विनीत बिश्नोई के मार्गदर्शन में पिछले 10 वर्षों में खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पदक जीतकर जिले को गौरवान्वित किया है।

    बधाइयों का तांता

    सौरभ की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, जूडो सेंटर, कोचिंग स्टाफ और क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उसे उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

  • राजेश चौधरी

    राजेश चौधरी तहसील भादरा जिला हनुमानगढ़ राजस्थान मोबाइल नंबर-9983-919191

    Related Posts

    RAJVIMAL ENGINEERING WORKS – शिक्षा, रोबोटिक्स और इंजीनियरिंग उपकरणों के क्षेत्र में स्वदेशी नवाचार का अग्रणी नाम

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। तकनीकी शिक्षा, रोबोटिक्स और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में स्वदेशी समाधान विकसित करने की दिशा में Mr. Santosh Gaikwad ने अपनी…

    Continue reading
    “मलेशियाई राजकुमारी ने ब्रिटिश रेसिंग ड्राइवर से की शादी, कुआलालंपुर में शाही अंदाज में हुआ भव्य विवाह”

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। मलेशिया के शाही परिवार में एक भव्य विवाह समारोह ने दुनियाभर का ध्यान आकर्षित किया है। मलेशियाई राजकुमारी तेंगकु पुत्री…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *