• Create News
  • दिव्यांगों को मिले रोडवेज स्मार्ट कार्ड, शिविर आयोजित

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    राजेश चौधरी | जयपुर | समाचार वाणी न्यूज़
    भादरा उपखंड अधिकारी भागीरथ जी एवं राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम हनुमानगढ़ के मुख्य प्रबंधक हामिद अली के निर्देशानुसार मंगलवार को नगरपालिका भादरा परिसर में राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम हनुमानगढ़ द्वारा रोडवेज रियायती यात्रा स्मार्ट कार्ड वितरण एवं आवेदन जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

    शिविर की अध्यक्षता नगरपालिका अधिशासी अधिकारी पवन चौधरी ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में भादरा नगरपालिका चेयरमैन मुस्कान बानो उपस्थित रहीं।
    विशिष्ट अतिथियों में ब्लॉक सामाजिक सुरक्षा अधिकारी महावीर थालोड़, नगरपालिका पार्षद पूनम शबलाणियां, नंदलाल सैनी एवं अदरीश अली मौजूद रहे।

    शिविर का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दिव्यांगजनों को रोडवेज रियायती यात्रा स्मार्ट कार्ड वितरित कर किया गया। इस अवसर पर दिव्यांग एवं जनकल्याण सेवा समिति अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता हरबंस लाल सहारण जाखड़ावाली तथा भादरा मुख्य बस स्टैंड रोडवेज बुकिंग प्रभारी मांगराम कुलड़िया ने शिविर की जानकारी साझा की।

    उन्होंने बताया कि शिविर में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा मौके पर ही 07 दिव्यांगजनों को रोडवेज रियायती यात्रा स्मार्ट कार्ड प्रदान किए गए। साथ ही अधिक से अधिक दिव्यांगों, वरिष्ठ नागरिकों एवं वृद्धजनों को राजस्थान रोडवेज की बसों में रियायती यात्रा का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।

    शिविर के दौरान रियायती यात्रा स्मार्ट कार्ड से वंचित पात्र लाभार्थियों की आवश्यक कागजी कार्यवाही मौके पर ही पूर्ण करवाई गई। इस दौरान

    • वरिष्ठ नागरिकों के 191,

    • दिव्यांगजनों के 36,

    • वृद्धजनों के 12,

    • विद्यार्थियों का 01,
      इस प्रकार कुल 240 आवेदन ऑनलाइन कर निगम की पास शाखा को प्रेषित किए गए, जिनका लाभ आगामी दिनों में पात्र लाभार्थियों को प्रदान किया जाएगा।

    शिविर को सफल बनाने में ताल्लुका विधिक सेवा समिति भादरा के अधिकार मित्र अमित सारस्वत, गोगामेड़ी गोरखटीला समाजसेवी टीम के सफी मोहम्मद भाटी, संदीप कुमार, धनाराम सुथार, डॉ. सलाउद्दीन भाटी, समाजसेवी विनोद जी गोयल, सतपाल पंवार, सुरेन्द्र सांखला, शंकर आचार्य सहित अनेक सामाजिक संगठनों व कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा। वहीं नगरपालिका कर्मचारी निहालचंद एवं मुरारीलाल सहित कार्यालय स्टाफ ने भी सक्रिय भूमिका निभाई।

    इस अवसर पर नगरपालिका चेयरमैन मुस्कान बानो, अधिशासी अधिकारी पवन चौधरी एवं ब्लॉक सामाजिक सुरक्षा अधिकारी महावीर थालोड़ ने दिव्यांगों को रियायती यात्रा स्मार्ट कार्ड वितरित करते हुए उन्हें केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम हनुमानगढ़ एवं सामाजिक कार्यकर्ता हरबंस लाल सहारण द्वारा दिव्यांगों, वरिष्ठ नागरिकों एवं वृद्धजनों के लिए किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की।

    समिति अध्यक्ष हरबंस लाल सहारण एवं रोडवेज बुकिंग प्रभारी मांगराम कुलड़िया ने बताया कि शिविर के आयोजन का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगों, वृद्धजनों, वरिष्ठ नागरिकों एवं अन्य पात्र वर्गों को रोडवेज रियायती यात्रा स्मार्ट कार्ड का अधिकतम लाभ दिलवाते हुए उन्हें केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना है।

    शिविर में नगरपालिका कार्यालय स्टाफ, विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, दिव्यांगजन, वृद्धजन, वरिष्ठ नागरिक एवं मीडिया बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

  • राजेश चौधरी

    राजेश चौधरी तहसील भादरा जिला हनुमानगढ़ राजस्थान मोबाइल नंबर-9983-919191

    Related Posts

    तमिलनाडु: 1.31 करोड़ महिलाओं के खातों में सीएम स्टालिन ने भेजे ₹5,000

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। तमिलनाडु में विधान सभा चुनावों से ठीक पहले मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने 1.31 करोड़ महिलाओं के बैंक खातों में…

    Continue reading
    भारत-बांग्लादेश रिश्ते: पीएम मोदी ने BNP नेता को चुनाव विजय पर शुभकामना संदेश दिया

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बांग्लादेश के संसदीय चुनावों में बीएनपी (Bangladesh Nationalist Party) की निर्णायक विजय पर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *