• Create News
  • ▶ Play Radio
  • राजकीय उप चिकित्सालय नोहर में डॉक्टर मनजीत ढाका ने संभाला पदभार, पूर्व विधायक अभिषेक मटोरिया का जताया आभार

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    हनुमानगढ़ जिले के नोहर तहसील स्थित राजकीय उप चिकित्सालय में आज एक सादे एवं गरिमामय कार्यक्रम के दौरान डॉक्टर मनजीत ढाका ने विधिवत रूप से अपना कार्यभार ग्रहण किया। उनकी यह पदस्थापना पूर्व विधायक अभिषेक मटोरिया की अनुशंसा पर की गई है।

    कार्यक्रम के दौरान अस्पताल के पीएमओ डॉक्टर प्रमोद शर्मा ने डॉक्टर मनजीत ढाका को पदभार सौंपते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर सकारात्मक चर्चा भी की गई।

    कार्यभार ग्रहण समारोह में भूमि विकास बैंक के चेयरमैन राजेंद्र सिहाग, डॉक्टर वेद प्रकाश, डॉक्टर रोहित शेखू, भैराराम बेनीवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं चिकित्सा विभाग से जुड़े अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने डॉक्टर ढाका के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

    डॉक्टर मनजीत ढाका ने इस अवसर पर पूर्व विधायक अभिषेक मटोरिया का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे नोहर क्षेत्र की जनता को बेहतर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे।

    कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और उपस्थित सभी लोगों ने नवपदस्थ चिकित्सक को शुभकामनाएं दीं।

  • राजेश चौधरी

    राजेश चौधरी तहसील भादरा जिला हनुमानगढ़ राजस्थान मोबाइल नंबर-9983-919191

    Related Posts

    RAJVIMAL ENGINEERING WORKS – शिक्षा, रोबोटिक्स और इंजीनियरिंग उपकरणों के क्षेत्र में स्वदेशी नवाचार का अग्रणी नाम

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। तकनीकी शिक्षा, रोबोटिक्स और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में स्वदेशी समाधान विकसित करने की दिशा में Mr. Santosh Gaikwad ने अपनी…

    Continue reading
    “मलेशियाई राजकुमारी ने ब्रिटिश रेसिंग ड्राइवर से की शादी, कुआलालंपुर में शाही अंदाज में हुआ भव्य विवाह”

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। मलेशिया के शाही परिवार में एक भव्य विवाह समारोह ने दुनियाभर का ध्यान आकर्षित किया है। मलेशियाई राजकुमारी तेंगकु पुत्री…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *