• Create News
  • ▶ Play Radio
  • ग्रामोत्थान शिविरों से 28 लाख से अधिक लोग लाभान्वित : CM

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    राजेश चौधरी | रामगढ़ | समाचार वाणी न्यूज़
    मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि “गांव का विकास ही राजस्थान का विकास है” और इसी संकल्प के साथ राज्य सरकार ग्रामीण उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने टोंक जिले के निवाई में आयोजित ‘ग्रामोत्थान शिविर’ के दौरान जनता के समक्ष अपने विचार रखते हुए यह बात कही।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने टोंक जिले में 370 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 64 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण कर उन्हें जनता को समर्पित किया। इन परियोजनाओं से जिले में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के साथ-साथ ग्रामीण विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जानकारी दी कि प्रदेश में अब तक 941 ग्रामोत्थान शिविरों के माध्यम से 28 लाख से अधिक लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ पहुंचाया जा चुका है। उन्होंने कहा कि इन शिविरों का उद्देश्य सरकारी सेवाओं को जनता के द्वार तक पहुंचाना और समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।

    मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार की प्राथमिकता अंतिम पंक्ति के नागरिक तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार ‘आपणो अग्रणी राजस्थान’ के संकल्प के साथ गांव, किसान, युवा और महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

  • राजेश चौधरी

    राजेश चौधरी तहसील भादरा जिला हनुमानगढ़ राजस्थान मोबाइल नंबर-9983-919191

    Related Posts

    मुख्यमंत्री आवास पहुंची BJYM की साइकिल यात्रा: शंकर गोरा के नेतृत्व में युवाओं ने जताया आभार, CM भजनलाल शर्मा ने सुनी ‘मन की बात’

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। राजेश चौधरी | जयपुर | समाचार वाणी न्यूज़ भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा के नेतृत्व…

    Continue reading
    अंतरराष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, कहा- सुरक्षित बचपन से ही बनेगा सशक्त राष्ट्र

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। राजेश चौधरी | जयपुर | समाचार वाणी न्यूज़ अंतरराष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस के अवसर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *