• Create News
  • ▶ Play Radio
  • विकास के हर क्षेत्र को सशक्त करेगा केंद्रीय बजट 2026-27

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    राजेश चौधरी | रामगढ़ | समाचार वाणी न्यूज़
    विकसित भारत के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाने वाले केंद्रीय बजट 2026-27 पर करौली में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने इसे दूरदर्शी, जनकल्याणकारी और राष्ट्रहित में प्रस्तुत बजट बताया।

    उन्होंने कहा कि यह बजट महिला, युवा, किसान, रक्षा, खेल, स्वास्थ्य, शिक्षा, व्यापार एवं तकनीक जैसे सभी प्रमुख क्षेत्रों के समग्र और संतुलित विकास को समर्पित है। यह बजट समावेशी विकास, आर्थिक सुदृढ़ता और आत्मनिर्भर-विकसित भारत के लक्ष्य को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है।

    कैबिनेट मंत्री ने इस ऐतिहासिक बजट के लिए यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं माननीया केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी का हार्दिक आभार एवं अभिनंदन व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह बजट देश की अर्थव्यवस्था को नई मजबूती प्रदान करेगा और समाज के प्रत्येक वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य करेगा।

    कर्नल राठौड़ ने यह भी कहा कि आदरणीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी के कुशल नेतृत्व में यह बजट राजस्थान के लिए प्रगति के नए द्वार खोलेगा और राज्य को विकास की नई ऊँचाइयों तक ले जाने में एक सशक्त माध्यम बनेगा।

    प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने करौली एवं दौसा में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मीडिया से संवाद किया और बजट से जुड़ी योजनाओं, विकास कार्यों तथा जनसेवा से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की नीतियाँ आमजन के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

  • राजेश चौधरी

    राजेश चौधरी तहसील भादरा जिला हनुमानगढ़ राजस्थान मोबाइल नंबर-9983-919191

    Related Posts

    गुणवत्ता और विश्वास के साथ आगे बढ़ती Bluebell Graphics: Vikram Ravindra Shrimal की सफलता की कहानी

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। महाराष्ट्र के सोलापुर में स्थित Bluebell Graphics आज पेपर प्लेट मशीन और हाइड्रोलिक इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में तेजी से…

    Continue reading
    बिना संसाधनों के शुरुआत, आज सफल उद्योगपति: Tanaji Patil की प्रेरणादायक सफलता गाथा

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले के चंदगड तालुका के छोटे से गांव बसर्गे में जन्मे Tanaji Patil आज अपनी मेहनत, जिद…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *