• Create News
  • ▶ Play Radio
  • 125 दिन की रोजगार गारंटी से ग्रामीण अर्थव्यवस्था होगी सशक्त

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    राजेश चौधरी | रामगढ़ | समाचार वाणी न्यूज़
    मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने आज दुर्गापुरा स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र में आयोजित निवर्तमान सरपंच (प्रशासक) प्रदेश अधिवेशन को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने पंचायती राज संस्थाओं के सशक्तीकरण और ग्रामीण विकास के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

    अधिवेशन के दौरान उपस्थित सभी निवर्तमान सरपंचों ने VB-G RAM G अधिनियम को लागू करने के ऐतिहासिक निर्णय के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का कोटि-कोटि आभार व्यक्त किया। उन्होंने इसे ग्रामीण भारत के लिए एक दूरदर्शी और परिवर्तनकारी कदम बताया।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना के अंतर्गत 125 दिन की रोजगार गारंटी तथा प्रशासनिक व्यय में 6 से 9 प्रतिशत की वृद्धि से गांव-ढाणी स्तर पर रोजगार व्यवस्था और प्रशासनिक सुदृढ़ता को मजबूती मिलेगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका के अवसर बढ़ेंगे और स्थानीय विकास कार्यों को गति प्राप्त होगी।

    उन्होंने स्पष्ट किया कि राजस्थान की डबल इंजन सरकार पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत बनाने, ग्राम स्वराज की अवधारणा को साकार करने और समग्र ग्रामीण विकास को नई ऊँचाइयों तक ले जाने के लिए पूर्णतः संकल्पित है।

    मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार की नीतियाँ गांव, गरीब, किसान और श्रमिक के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने पर केंद्रित हैं और आने वाले समय में राजस्थान ग्रामीण विकास के क्षेत्र में एक अग्रणी राज्य के रूप में स्थापित होगा।

  • राजेश चौधरी

    राजेश चौधरी तहसील भादरा जिला हनुमानगढ़ राजस्थान मोबाइल नंबर-9983-919191

    Related Posts

    अभिजीत दिपके पुलिस अधिकारी पर भड़के, बोले- “आप कौन होते हैं मुझे बताने वाले कि मैं किससे मिलूं?”

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दिपके एक वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। इस वीडियो में वह…

    Continue reading
    दिल्ली: वेब सीरीज से प्रेरित होकर दिल्ली के टेकी ने की पत्नी की हत्या, 12.75 लाख रुपये लेकर हुआ फरार; तीन दिन बाद गिरफ्तार

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। पूर्वी दिल्ली में पत्नी की हत्या के एक सनसनीखेज मामले ने पुलिस को भी चौंका दिया है। पुलिस के मुताबिक,…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *