• Create News
  • मरवाही में राहुल योगराज टिकरिहा का भव्य स्वागत

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    मरवाही | प्रयास कैवर्त | समाचार वाणी न्यूज़
    भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा का आज मरवाही आगमन पर भव्य और उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया। मरवाही नगर भाजपा कार्यालय के सामने पूरा क्षेत्र भगवा रंग में रंगा नजर आया और युवा कार्यकर्ताओं में विशेष जोश देखने को मिला।

    स्वागत कार्यक्रम का आयोजन भाजपा युवा मोर्चा जिला महामंत्री एवं मरवाही नगर पंचायत के युवा पार्षद अमर गुप्ता के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों, पुष्पमालाओं और जोरदार नारों के साथ प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया और संगठन के प्रति अपनी निष्ठा और समर्पण दर्शाया।

    कार्यक्रम में भाजपा जिला जीपीएम के महामंत्री किशन सिंह ठाकुर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. शिव प्रताप राय, जिला उपाध्यक्ष राकेश दीक्षित एवं दयाचंद पोर्ते, जिला सोशल मीडिया प्रभारी चमन कुमार हलवाई, उत्तर मंडल अध्यक्ष कमलेश यादव, युवा नेता आयुष मिश्रा, महामंत्री युवराज केवट, वरिष्ठ पदाधिकारी कैलाश सोनी, मध्य मंडल अध्यक्ष अजय रजक, महामंत्री संदीप मिश्रा, पिछड़ा वर्ग महामंत्री विक्रांत राय, जनपद सदस्य कुलदीप पाव और अन्य मंडल, मोर्चा और प्रकोष्ठों के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि जिला महामंत्री अमर गुप्ता ने अपने खेत से ताजे बेर प्रदेश अध्यक्ष को भेंट किए। इसे मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम और माता शबरी के भक्ति प्रसंग से जोड़ते हुए कार्यकर्ताओं ने इसे सादगी, सेवा और सांस्कृतिक मूल्यों का प्रतीक बताया।

    प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा युवा मोर्चा संगठन की रीढ़ है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का कार्य पूरी निष्ठा से करें। उन्होंने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, सदस्यता अभियान और जनसंपर्क गतिविधियों को और मजबूत करने पर जोर दिया।

    कार्यक्रम के दौरान संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर कार्य विस्तार, युवाओं की सक्रिय भागीदारी और आगामी चुनावी तैयारियों पर सार्थक चर्चा हुई। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को सशक्त बनाने और भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

  • Awas Kaiwart

    Special Reporter in Samachar Vani News

    Related Posts

    मुख्यमंत्री निवास पर होली स्नेह मिलन समारोह आयोजित, सीएम भजनलाल शर्मा ने साझा किए उल्लास के रंग

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। राजेश चौधरी | जयपुर | समाचार वाणी न्यूज़ मुख्यमंत्री निवास, जयपुर में आयोजित ‘होली स्नेह मिलन समारोह’ में मुख्यमंत्री भजनलाल…

    Continue reading
    जन्मदिन पर मिली शुभकामनाओं के लिए जे.पी. मीणा ने जताया आभार

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। राजेश चौधरी | जयपुर | समाचार वाणी न्यूज़ नटाटा पंचायत, तहसील आमेर (जिला जयपुर) के जनसेवक जे.पी. मीणा ने अपने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *