• Create News
  • राज-उन्नति बैठक में सीएम भजनलाल शर्मा ने ₹84.28 करोड़ की परियोजनाओं की समीक्षा की

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    राजेश चौधरी | जयपुर | समाचार वाणी न्यूज़
    मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) के माध्यम से राज-उन्नति बैठक को संबोधित किया। बैठक में विभिन्न विभागों की ₹84.28 करोड़ की परियोजनाओं एवं योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

    मुख्यमंत्री ने जिला कलेक्टर्स को गत वर्ष की लंबित बजट घोषणाओं को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने ‘एक जिला-एक उत्पाद’ नीति के माध्यम से युवाओं के लिए अधिक से अधिक रोजगार के अवसर सृजित करने पर जोर दिया। साथ ही भरतपुर और अलवर में निर्माणाधीन नवीन बस स्टैंड के कार्य को तय समय सीमा में पूरा करने के निर्देश भी दिए।

    बैठक में मुख्यमंत्री ने राजस्थान रिफाइनरी सहित अन्य महत्वपूर्ण परियोजनाओं और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और कार्यों में गति लाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता दोनों सुनिश्चित की जानी चाहिए।

    इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री ने राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन के चयनित परिवादियों से सीधे संवाद कर उनके परिवादों के निस्तारण पर फीडबैक भी लिया। उन्होंने अधिकारियों को जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और पारदर्शिता बरतने के निर्देश दिए।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विकास की गति को तेज करते हुए राजस्थान को अग्रणी राज्य बनाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है।

  • राजेश चौधरी

    राजेश चौधरी तहसील भादरा जिला हनुमानगढ़ राजस्थान मोबाइल नंबर-9983-919191

    Related Posts

    Iran–Israel War: इराण-इस्रायल युद्ध का असर मुंबई तक, ड्रोन हमले में कांदिवली के युवक की मौत

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। मध्य पूर्व में जारी Iran–Israel conflict का असर अब भारत तक महसूस किया जा रहा है। ओमान तट के पास…

    Continue reading
    चिकित्सा क्षेत्र में विश्वसनीयता की नई पहचान: शुभम इचे और Medilabs Healthcare की प्रेरक सफलता

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। चिकित्सा निदान क्षेत्र में गुणवत्ता, सटीकता और भरोसा सबसे महत्वपूर्ण तत्व माने जाते हैं। इन्हीं मूल्यों को आधार बनाकर युवा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *