• Create News
  • ▶ Play Radio
  • पत्रकार रक्षक एकता सुरक्षा संघ ने छात्रों को सड़क सुरक्षा व सीपीआर का दिया प्रशिक्षण

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    हरिओम | मैनपुरी | समाचार वाणी न्यूज़
    पत्रकार रक्षक एकता सुरक्षा संघ उत्तर प्रदेश इकाई द्वारा छात्रों में सड़क सुरक्षा, ट्रैफिक नियमों, फर्स्ट एड एवं सीपीआर के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

    संघ के राष्ट्रीय महासचिव पंकज बाबू के नेतृत्व में 20 फरवरी को आर.एस. एजुकेशनल एकेडमी, मंडी क्रॉसिंग करहल (मैनपुरी) में रोड सेफ्टी, ट्रैफिक अवेयरनेस, फर्स्ट एड और सीपीआर विषय पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया।

    कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन यादव (सचिन आजाद) ने छात्रों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के महत्व, आपातकालीन स्थिति में प्राथमिक उपचार देने की विधि तथा सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में समय पर सही प्राथमिक उपचार से कई जिंदगियां बचाई जा सकती हैं।

    इस अवसर पर मंच पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन आजाद, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संदीप त्रिपाठी तथा सदस्य धर्मेंद्र सिंह यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यापकगण, गार्ड, स्कूल ड्राइवर और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं भी मौजूद रहे।

    प्रशिक्षण के उपरांत सभी छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। विद्यार्थियों ने ट्रैफिक नियमों का पालन करने और अपने परिवार व समाज को भी जागरूक करने का संकल्प लिया।

    कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया गया।

  • Related Posts

    रवींद्र जडेजा ने रचा इतिहास, 350 टेस्ट विकेट के साथ कपिल देव के बाद खास क्लब में बनाई जगह

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है।…

    Continue reading
    16 साल की उम्र में रचा इतिहास, लक्ष्मणन मय्यप्पन बने दुनिया के सबसे कम उम्र के चार्टर्ड अकाउंटेंट

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। जिस उम्र में अधिकांश किशोर अपने करियर और भविष्य को लेकर विकल्प तलाश रहे होते हैं, उस उम्र में लक्ष्मणन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *