• Create News
  • ▶ Play Radio
  • 16 घंटे बाद नहर से मिला युवक का शव, शादी में जा रहा था बाइक सवार

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    हरिओम | मैनपुरी | समाचार वाणी न्यूज़
    घिरोर रोड स्थित नहर पुल से बीती रात बाइक सहित नहर में गिरे युवक का शव लगभग 16 घंटे बाद बरामद कर लिया गया। एसडीआरएफ की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही थी। ग्रामीणों की मदद से आखिरकार युवक का शव नहर से बाहर निकाला गया।

    बताया गया है कि मृतक युवक कुरावली थाना क्षेत्र के गांव कूकामई में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। इसी दौरान घिरोर रोड स्थित नहर पुल पर अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी।

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंच गया था। एसडीएम नीरज द्विवेदी, सीओ सचितानंद, इंस्पेक्टर ललित भाटी सहित भारी पुलिस बल मौके पर तैनात रहा। एसडीआरएफ टीम ने रातभर सर्च अभियान चलाया और अंततः युवक का शव बरामद किया।

    शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।

  • Related Posts

    टीम इंडिया में एंट्री की ओर वैभव सूर्यवंशी, 15 साल की उम्र में मिला बड़ा मौका!

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। भारतीय क्रिकेट में एक नई सनसनी उभरकर सामने आई है। महज 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को जल्द ही…

    Continue reading
    बिहार में बड़ा सियासी बदलाव: सम्राट चौधरी होंगे नए मुख्यमंत्री, निशांत कुमार बन सकते हैं डिप्टी CM

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। बिहार की राजनीति में एक बड़ा बदलाव सामने आया है। जानकारी के अनुसार Samrat Chaudhary को राज्य का नया मुख्यमंत्री…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *