• Create News
  • जल महल की पाल पर ‘सूर्यकिरण’ और ‘सारंग’ एयरोबैटिक शो ने बांधा समां, सीएम भजनलाल शर्मा रहे मौजूद

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    राजेश चौधरी | जयपुर | समाचार वाणी न्यूज़
    विश्व प्रसिद्ध जल महल की पाल पर भारतीय वायु सेना द्वारा आयोजित ‘सूर्यकिरण’ एवं ‘सारंग’ एयरोबैटिक डिस्प्ले कार्यक्रम ने रविवार को आकाश में रोमांच और देशभक्ति का अद्भुत नजारा प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में माननीय राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे एवं मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भारतीय वायु सेना के जांबाज पायलटों द्वारा प्रदर्शित अद्भुत कौशल, अनुशासन और साहस ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। ‘सूर्यकिरण’ टीम की सटीक हवाई संरचनाओं और ‘सारंग’ हेलीकॉप्टर दल की समन्वित प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को देशभक्ति के उत्साह से भर दिया। उन्होंने इसे सशस्त्र बलों की दक्षता, समर्पण और राष्ट्र के प्रति अटूट निष्ठा का सजीव उदाहरण बताया।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल और दूरदर्शी नेतृत्व में भारतीय सशस्त्र सेनाओं की क्षमता निरंतर सुदृढ़ हुई है। आत्मनिर्भर रक्षा उत्पादन, आधुनिक तकनीकों से सुसज्जित सैन्य शक्ति और वैश्विक मंच पर बढ़ती प्रतिष्ठा भारत की बढ़ती ताकत का प्रमाण है। उन्होंने इस भव्य आयोजन की स्वीकृति प्रदान करने के लिए माननीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह का आभार व्यक्त किया।

    कार्यक्रम में साउथ वेस्टर्न एयर फोर्स के चीफ एयर मार्शल तेजिंदर सिंह, साउथ वेस्टर्न आर्मी के लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन राठौड़ सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

    यह आयोजन युवाओं में राष्ट्रभक्ति, साहस और सशस्त्र सेनाओं के प्रति सम्मान की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने वाला साबित हुआ।

  • राजेश चौधरी

    राजेश चौधरी तहसील भादरा जिला हनुमानगढ़ राजस्थान मोबाइल नंबर-9983-919191

    Related Posts

    AI समिट में हुए कथित अशोभनीय प्रदर्शन के विरोध में भाजयुमो का कांग्रेस कार्यालय पर घेराव

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। राजेश चौधरी | जयपुर | समाचार वाणी न्यूज़ AI समिट जैसे अंतरराष्ट्रीय मंच के दौरान हुए कथित अशोभनीय एवं स्तरहीन…

    Continue reading
    बगरू के वाटिका में सुना गया ‘मन की बात’ कार्यक्रम, सीएम भजनलाल शर्मा ने किया संबोधन

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। राजेश चौधरी | जयपुर | समाचार वाणी न्यूज़ बगरू विधानसभा क्षेत्र की वाटिका में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने क्षेत्रवासियों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *