• Create News
  • डाबड़ी तहसील भादरा में पानी की समस्या के समाधान के लिए आगे आए दयानंद चाहर

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    राजेश चौधरी |हनुमानगढ़ | समाचार वाणी न्यूज़
    जिले की डाबड़ी तहसील भादरा में लंबे समय से बनी पानी की समस्या को लेकर भावी सरपंच प्रत्याशी दयानंद चाहर ने पहल करते हुए समाधान की दिशा में कदम बढ़ाया। उन्होंने अपने साथियों और ग्रामवासियों के साथ नहर स्थल पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों से बातचीत की।

    दयानंद चाहर ने कहा कि डाबड़ी तहसील भादरा में पानी की कमी एक गंभीर चुनौती बनी हुई है, जिसे दूर करने के लिए वे प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में ऐसी समस्या दोबारा न हो, इसके लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

    नहर पर निरीक्षण के दौरान अधिकारियों से चर्चा कर जल आपूर्ति व्यवस्था को जल्द शुरू कराने की बात कही गई। दयानंद चाहर ने बताया कि शीघ्र ही पानी की सप्लाई सुचारू रूप से प्रारंभ कर दी जाएगी, जिससे क्षेत्रवासियों को राहत मिलेगी।

    इस पहल का ग्रामवासियों ने स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि दयानंद चाहर के नेतृत्व में क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं का समाधान होगा और विकास कार्यों को गति मिलेगी।

  • राजेश चौधरी

    राजेश चौधरी तहसील भादरा जिला हनुमानगढ़ राजस्थान मोबाइल नंबर-9983-919191

    Related Posts

    मुख्यमंत्री निवास पर होली स्नेह मिलन समारोह आयोजित, सीएम भजनलाल शर्मा ने साझा किए उल्लास के रंग

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। राजेश चौधरी | जयपुर | समाचार वाणी न्यूज़ मुख्यमंत्री निवास, जयपुर में आयोजित ‘होली स्नेह मिलन समारोह’ में मुख्यमंत्री भजनलाल…

    Continue reading
    जन्मदिन पर मिली शुभकामनाओं के लिए जे.पी. मीणा ने जताया आभार

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। राजेश चौधरी | जयपुर | समाचार वाणी न्यूज़ नटाटा पंचायत, तहसील आमेर (जिला जयपुर) के जनसेवक जे.पी. मीणा ने अपने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *