• Create News
  • कैबिनेट का बड़ा फैसला: दो से अधिक संतान वाले भी लड़ सकेंगे पंचायतीराज और नगरपालिका चुनाव

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    राजेश चौधरी | जयपुर | समाचार वाणी न्यूज़
    मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में विधानसभा सचिवालय में आयोजित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में राजस्थान पंचायती राज (संशोधन) विधेयक 2026 और राजस्थान नगरपालिका (संशोधन) विधेयक 2026 लाने का निर्णय किया गया।

    कैबिनेट के इस फैसले के तहत दो से अधिक संतान वाले व्यक्तियों को भी पंचायतीराज एवं नगरपालिका चुनाव लड़ने की पात्रता प्रदान करने का मार्ग प्रशस्त किया गया है। यह निर्णय स्थानीय निकाय चुनावों से जुड़ी पूर्व शर्तों में महत्वपूर्ण बदलाव माना जा रहा है।

    बैठक में राज्यहित से जुड़े अन्य विषयों पर भी चर्चा की गई और विभिन्न विभागों से संबंधित प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सुशासन, जनभागीदारी और लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है।

    राज्य सरकार के अनुसार, इन संशोधन विधेयकों से स्थानीय स्तर पर व्यापक जनप्रतिनिधित्व सुनिश्चित होगा और अधिक लोगों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी का अवसर मिलेगा।

  • राजेश चौधरी

    राजेश चौधरी तहसील भादरा जिला हनुमानगढ़ राजस्थान मोबाइल नंबर-9983-919191

    Related Posts

    भादरा की पलक कारेला ने जीता नेशनल रेसलिंग में सिल्वर, इंडिया कैंप के लिए चयनित

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। राजेश चौधरी | जयपुर | समाचार वाणी न्यूज़  तहसील भादरा, जिला हनुमानगढ़ (राजस्थान) की होनहार बेटी पलक कारेला ने नेशनल…

    Continue reading
    हनुमानगढ़ की पलक कारेला ने जीता नेशनल रेसलिंग में सिल्वर, इंडिया कैंप के लिए हुई चयनित

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। राजेश चौधरी | जयपुर | समाचार वाणी न्यूज़ तहसील भादरा, जिला हनुमानगढ़ (राजस्थान) की होनहार बेटी पलक कारेला ने नेशनल…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *