• Create News
  • ▶ Play Radio
  • इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स: पीएम मोदी की ऐतिहासिक उपलब्धि पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी बधाई

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    राजेश चौधरी | जयपुर | समाचार वाणी न्यूज़
    विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय जननेता आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन (10 करोड़) से अधिक फॉलोअर्स का ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया है। इस उपलब्धि को देश-दुनिया के करोड़ों लोगों के स्नेह, विश्वास और उनके प्रति निरंतर बढ़ती लोकप्रियता का सशक्त प्रमाण माना जा रहा है।

    मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि केवल एक आंकड़ा नहीं, बल्कि जन-जन से उनके आत्मीय जुड़ाव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि दुनिया के पहले राजनेता के रूप में यह मुकाम हासिल करना प्रधानमंत्री मोदी के प्रेरक नेतृत्व और संवाद क्षमता को दर्शाता है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री एक प्रधानसेवक के रूप में तकनीक के माध्यम से युवाओं, महिलाओं, किसानों और आम नागरिकों से निरंतर संवाद स्थापित कर लोकतंत्र को अधिक सहभागी और जन-केंद्रित बना रहे हैं। उनका प्रत्येक संदेश करोड़ों भारतीयों की आकांक्षाओं और विश्वास की अभिव्यक्ति है।

    उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक उपलब्धि देश के लिए गर्व का विषय है और प्रधानमंत्री का जनसंपर्क का यह अनूठा मॉडल नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।

  • राजेश चौधरी

    राजेश चौधरी तहसील भादरा जिला हनुमानगढ़ राजस्थान मोबाइल नंबर-9983-919191

    Related Posts

    ग्रोबिक रियल एस्टेट लीजिंग एंड कंसल्टेंसी सर्विसेज़: दीपक गोरानी बना रहे हैं उदयपुर के रियल एस्टेट सेक्टर में भरोसे और प्रोफेशनलिज़्म की नई पहचान

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। भारत में तेजी से विकसित हो रहे रियल एस्टेट और कमर्शियल इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में ऐसी कंसल्टेंसी कंपनियों की मांग लगातार…

    Continue reading
    हरियाली और पर्यावरण संरक्षण की प्रेरणादायक मिसाल बनीं वंदना जाधव, Kmart India Plants Nursery के माध्यम से साकार कर रहीं हरित भारत का सपना

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। आज जब पूरी दुनिया जलवायु परिवर्तन, पर्यावरण प्रदूषण और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण जैसी गंभीर चुनौतियों का सामना कर रही…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *