• Create News
  • करहल में सगी चाची को लेकर फरार हुआ भतीजा, पीड़ित पति ने लगाई न्याय की गुहार

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    हरिओम |मैनपुरी | समाचार वाणी न्यूज़
    जनपद मैनपुरी के करहल क्षेत्र से रिश्तों को झकझोर देने वाला एक मामला सामने आया है। थाना कुर्रा क्षेत्र के ग्राम बेगमपुर करहल में एक विवाहिता महिला अपने ही सगे भतीजे के साथ घर छोड़कर चली गई। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बेगमपुर निवासी अजीत कुमार पुत्र बाबूराम की पत्नी सुमन अचानक घर से लापता हो गई। परिजनों द्वारा खोजबीन किए जाने पर पता चला कि सुमन दो दिन पूर्व अपने सगे भतीजे हर्षित के साथ घर छोड़कर चली गई थी। बताया जा रहा है कि युवक ग्राम तिकोना, थाना कुर्रा क्षेत्र का निवासी है।

    घटना के बाद पीड़ित पति ने थाना कुर्रा में शिकायत दर्ज कराते हुए पत्नी की तलाश और न्याय की गुहार लगाई है। परिवार के सदस्यों का कहना है कि इस घटना से वे गहरे सदमे में हैं।

    ग्रामीणों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके। पुलिस ने बताया कि गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और दोनों की तलाश की जा रही है। मोबाइल लोकेशन एवं संभावित ठिकानों के आधार पर जांच जारी है।

    फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

  • Related Posts

    भादरा की पलक कारेला ने जीता नेशनल रेसलिंग में सिल्वर, इंडिया कैंप के लिए चयनित

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। राजेश चौधरी | जयपुर | समाचार वाणी न्यूज़  तहसील भादरा, जिला हनुमानगढ़ (राजस्थान) की होनहार बेटी पलक कारेला ने नेशनल…

    Continue reading
    हनुमानगढ़ की पलक कारेला ने जीता नेशनल रेसलिंग में सिल्वर, इंडिया कैंप के लिए हुई चयनित

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। राजेश चौधरी | जयपुर | समाचार वाणी न्यूज़ तहसील भादरा, जिला हनुमानगढ़ (राजस्थान) की होनहार बेटी पलक कारेला ने नेशनल…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *