• Create News
  • ▶ Play Radio
  • विद्याधर नगर में 108 कुंडीय श्री राम महायज्ञ में शामिल हुईं उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    राजेश चौधरी | जयपुर | समाचार वाणी न्यूज़
    विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र स्थित भवानी निकेतन में तारक ब्रह्मापीठाधीश्वर जगतगुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामकृष्ण आचार्य जी (नेपाल) की अध्यक्षता में आयोजित “कोटि होनात्मक नवदिवसीय 108 कुंडीय श्री राम महायज्ञ” में उपमुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी जी ने सम्मिलित होकर यज्ञ में आहुति दी।

    इस पावन अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने श्रीमद् गुरु अग्रमूलक पीठाधीश्वर श्री राजेंद्र दास देवाचार्य जी महाराज का अभिनंदन कर उनका सानिध्य एवं प्रेरणादायी मार्गदर्शन प्राप्त किया।

    उपमुख्यमंत्री ने कहा कि महायज्ञ जैसे आध्यात्मिक आयोजनों से समाज में धर्म, संस्कृति और संस्कारों का संरक्षण होता है तथा सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने प्रभु श्रीराम से प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि, शांति और कल्याण की कामना की।

    इस अवसर पर महंत श्री हरिशंकर दास जी वेदांती (सिया रामदास जी की बगीची), श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर डॉ. गणेश दास जी महाराज, श्री महेंद्र सैनी जी, श्री तरुण खटोड़ जी, श्री हेमंत सैनी जी, श्री प्रवीण खंडेलवाल जी, श्री महेंद्र जांगिड़ जी, श्री रूपेश शर्मा जी, श्री अक्षय जांगिड़ सहित अनेक गणमान्य जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

    उपमुख्यमंत्री: श्रीमती दिया कुमारी जी

  • राजेश चौधरी

    राजेश चौधरी तहसील भादरा जिला हनुमानगढ़ राजस्थान मोबाइल नंबर-9983-919191

    Related Posts

    राजस्थान जालोर के छोटे से गांव से राष्ट्रीय तकनीकी ब्रांड तक का सफर, भंवर सुथार ने आस्थासॉफ्ट टेक्नोलॉजीज़ के माध्यम से रचा सफलता का नया इतिहास

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। भारत के तेजी से विकसित हो रहे सूचना प्रौद्योगिकी (IT) और वित्तीय प्रौद्योगिकी (FinTech) क्षेत्र में आस्थासॉफ्ट टेक्नोलॉजीज़ प्राइवेट लिमिटेड…

    Continue reading
    शरद पवार और सुप्रिया सुले ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात, एनडीए में समर्थन की चर्चाओं के बीच सियासी हलचल तेज

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। संसद के मानसून सत्र के दौरान विपक्ष के विरोध-प्रदर्शन के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के प्रमुख शरद…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *