इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

राजेश चौधरी | जयपुर | समाचार वाणी न्यूज़
राजधानी जयपुर में राष्ट्र सेविका समिति, जयपुर प्रांत द्वारा आयोजित हिंदू नववर्ष समारोह “घूमर” का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें उपमुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी ने सम्मिलित होकर सभी को नव संवत्सर की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं और नारी शक्ति के गौरव को प्रदर्शित करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक ऊर्जा, एकता और संस्कारों के संचार का माध्यम बनते हैं।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मातृशक्ति की भागीदारी देखने को मिली, जिसने आयोजन को और भी विशेष बना दिया। पारंपरिक संस्कृति और लोक रंगों से सजे इस समारोह में “घूमर” की प्रस्तुति मुख्य आकर्षण रही, जिसने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर जयपुर सांसद श्रीमती मंजू शर्मा, राष्ट्र सेविका समिति की अखिल भारतीय सह कार्यवाहिका श्रीमती सुनीता हाल्देकर, संयोजिका श्रीमती सपना वर्मा, प्रांत कार्यवाहिका श्रीमती संगीता जांगिड़ सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
यह आयोजन न केवल हिंदू नववर्ष के स्वागत का माध्यम बना, बल्कि समाज में सांस्कृतिक मूल्यों को सहेजने और उन्हें आगे बढ़ाने का संदेश भी देता नजर आया।








