• Create News
  • ▶ Play Radio
  • हनुमानगढ़ सहकारी भूमि विकास बैंक की बैठक में अहम फैसले, ऋण वितरण बढ़ाने का प्रस्ताव पारित

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    राजेश चौधरी | हनुमानगढ़ | समाचार वाणी न्यूज़
    सहकारी भूमि विकास बैंक लिमिटेड की संचालक मंडल बैठक 1 अप्रैल 2026 को बैंक अध्यक्ष राजेंद्र सियाग की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में बैंक के कार्यों की समीक्षा के साथ कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए।

    बैठक में उपाध्यक्ष जगदीप सिंह सहित संचालक मंडल के सदस्य योगेश झोरड़, रमेश कुमार, सुरेंद्र कुमार, मदन लाल, विजेंद्र बेनीवाल, संदीप कुमार, श्रीमती आरती, बैंक सचिव अभिषेक महिया एवं उप रजिस्ट्रार अमीलाल सहारण उपस्थित रहे।

    समीक्षा के दौरान बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में बैंक द्वारा 742.92 लाख रुपये का ऋण वितरण किया गया। वहीं 31 मार्च 2026 तक अवधिपार ऋण वसूली 27%, चालू वसूली 63.48% और कुल वसूली 41.45% रही, जो पिछले वर्ष की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि दर्शाती है।

    बैठक में बैंक हित में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। हनुमानगढ़ और नोहर शाखाओं के नवीनीकरण, रंग-रोगन और फर्नीचर खरीदने का निर्णय लिया गया। साथ ही समय पर ऋण चुकाने वाले किसानों को विशेष प्रोत्साहन देने का प्रस्ताव भी पारित किया गया।

    इसके अलावा बैंक की ऋण वितरण सीमा बढ़ाकर 2000 लाख रुपये करने का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजने का निर्णय लिया गया, जिससे अधिक किसानों को लाभ मिल सके।

    बैठक के अंत में बैंक अध्यक्ष राजेंद्र सियाग और सचिव अभिषेक महिया ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

  • राजेश चौधरी

    राजेश चौधरी तहसील भादरा जिला हनुमानगढ़ राजस्थान मोबाइल नंबर-9983-919191

    Related Posts

    RAJVIMAL ENGINEERING WORKS – शिक्षा, रोबोटिक्स और इंजीनियरिंग उपकरणों के क्षेत्र में स्वदेशी नवाचार का अग्रणी नाम

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। तकनीकी शिक्षा, रोबोटिक्स और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में स्वदेशी समाधान विकसित करने की दिशा में Mr. Santosh Gaikwad ने अपनी…

    Continue reading
    “मलेशियाई राजकुमारी ने ब्रिटिश रेसिंग ड्राइवर से की शादी, कुआलालंपुर में शाही अंदाज में हुआ भव्य विवाह”

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। मलेशिया के शाही परिवार में एक भव्य विवाह समारोह ने दुनियाभर का ध्यान आकर्षित किया है। मलेशियाई राजकुमारी तेंगकु पुत्री…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *