• Create News
  • ▶ Play Radio
  • ‘पुलिस कोड’ के विरोध में टेंपो चालकों का हंगामा, एनएच-22 जाम कर जताया आक्रोश

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    रणजीत कुमार | जहानाबाद, बिहार | समाचार वाणी न्यूज़
    शहर में नए यातायात नियम ‘पुलिस कोड’ के विरोध में शनिवार को टेंपो चालकों ने काको मोड़ के पास एनएच-22 को जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

    टेंपो चालकों का आरोप है कि प्रशासन द्वारा लागू किए गए इस ‘पुलिस कोड’ को केवल कुछ ही चालकों को दिया गया है, जबकि अन्य चालकों पर शहर में टेंपो चलाने पर 10,000 रुपये तक का भारी जुर्माना लगाया जा रहा है।

    चालकों का कहना है कि वे प्रतिदिन मात्र 400 से 500 रुपये कमाते हैं, ऐसे में इतना बड़ा जुर्माना भरना उनके लिए असंभव है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि नियम में बदलाव नहीं किया गया तो उनकी आजीविका पर संकट खड़ा हो जाएगा।

    प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में टेंपो चालक अपने वाहन खड़े कर सड़क पर उतर आए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। चालक बंटी कुमार ने जिलाधिकारी से मांग की कि या तो इस नियम में संशोधन किया जाए या सभी टेंपो चालकों को समान रूप से ‘पुलिस कोड’ उपलब्ध कराया जाए।

    करीब दो घंटे तक चले इस जाम के कारण यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। बाद में मौके पर पहुंची यातायात पुलिस ने समझाइश देकर जाम हटवाया, जिसके बाद आवागमन सामान्य हो सका।

  • RANJEET KUMAR

    Journalist

    Related Posts

    बॉलीवुड ने हॉलीवुड से नहीं सीखी सबसे ज़रूरी सीख? ‘धुरंधर 2’ के जमील जमाली फेम राकेश बेदी ने रॉयल्टी सिस्टम पर उठाए सवाल

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में कलाकारों की रॉयल्टी को लेकर एक बार फिर बहस तेज हो गई है। वरिष्ठ अभिनेता राकेश…

    Continue reading
    FIFA World Cup 2026: वडिलांची हत्या, भावाचे अपहरण, फुटबॉल सोडण्याचा निर्णय… आईच्या एका शब्दाने अमीन हुसेन बनला इराकचा हिरो

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। फिफा वर्ल्ड कप 2026 मध्ये अनेक खेळाडू आपल्या कामगिरीमुळे चर्चेत आहेत, पण इराकचा स्टार फुटबॉलपटू अमीन हुसेन याची कहाणी मैदानावरील…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *