इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

राजेश चौधरी |भादरा (हनुमानगढ़) | समाचार वाणी न्यूज़
शहर के गणेशपुरा बास वार्ड नंबर 36 में शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर का लोकार्पण किया गया। इस नई स्वास्थ्य सुविधा के शुरू होने से अब शहरी नागरिकों को चिकित्सा सेवाएं अपने घर के नजदीक ही उपलब्ध हो सकेंगी।
इस अवसर पर विधायक संजीवनी बेनीवाल ने कहा कि यह पहल भादरा में सुदृढ़ चिकित्सा व्यवस्था की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे आमजन को समय पर और बेहतर इलाज की सुविधा मिलेगी।
कार्यक्रम में जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. नवनीत शर्मा, उप जिला अस्पताल के पीएमओ डॉ. संदीप पुनिया, उपखंड अधिकारी भादरा, मेडिकल अधिकारीगण, पार्षद और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
अधिकारियों ने बताया कि इस आरोग्य मंदिर के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं, जांच और उपचार की सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे मरीजों को दूर अस्पताल जाने की आवश्यकता कम होगी।
इस पहल से भादरा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।








