• Create News
  • ▶ Play Radio
  • भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर प्रदेश कार्यालय में भव्य आयोजन, वरिष्ठ नेताओं का मिला मार्गदर्शन

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    राजेश चौधरी | जयपुर | समाचार वाणी न्यूज़
    भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर जयपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में एक भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष श्री मदन राठौड़ के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।

    इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे एवं राज्यसभा सांसद श्री घनश्याम तिवाड़ी जैसे वरिष्ठ नेताओं का प्रेरणादायक मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। दोनों नेताओं ने पार्टी के मूल सिद्धांतों, संगठनात्मक मजबूती और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए सभी को राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित रहने का संदेश दिया।

    कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, कृषि एवं उद्यानिकी मंत्री श्री किरोड़ी लाल मीणा, कैबिनेट मंत्री श्री जोगाराम पटेल, महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री श्रीमती मंजू बाघमार, जयपुर शहर सांसद श्रीमती मंजू शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की।

    स्थापना दिवस के इस महत्वपूर्ण अवसर पर पार्टी के वरिष्ठतम कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। इस दौरान भाजपा की गौरवशाली परंपरा, संगठनात्मक संस्कृति और राष्ट्र प्रथम के सिद्धांत को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया।

    कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है, जिसने अपने समर्पण, सेवा और संगठन शक्ति के बल पर देश और समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं।

    अंत में पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं एवं सदस्यों को स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं अभिनंदन दिया गया।

  • राजेश चौधरी

    राजेश चौधरी तहसील भादरा जिला हनुमानगढ़ राजस्थान मोबाइल नंबर-9983-919191

    Related Posts

    बंगाल SIR में बड़ा बदलाव: वोटर लिस्ट से 91 लाख नाम बाहर, सीमावर्ती जिलों में सबसे ज्यादा असर

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव 2026 से पहले मतदाता सूची में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। भारत निर्वाचन…

    Continue reading
    दिल्ली में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के घर पहुंची असम पुलिस, तीन पासपोर्ट आरोपों पर बढ़ी सियासी गर्मी

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। देश की राजनीति में इन दिनों एक नया विवाद तेजी से उभरकर सामने आया है, जिसमें कांग्रेस नेता पवन खेड़ा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *