• Create News
  • ▶ Play Radio
  • पचपदरा रिफाइनरी को ₹79,459 करोड़ की मंजूरी, राजस्थान के औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    राजेश चौधरी | जयपुर | समाचार वाणी न्यूज़
    राजस्थान के औद्योगिक विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए पचपदरा स्थित एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड के लिए ₹79,459 करोड़ की संशोधित लागत को मंजूरी दे दी गई है। यह फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति द्वारा लिया गया है।

    मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने इस निर्णय को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इससे न केवल राजस्थान बल्कि पूरे देश की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह परियोजना पेट्रोकेमिकल्स के आयात पर निर्भरता को कम करने और घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

    पचपदरा रिफाइनरी परियोजना लंबे समय से प्रदेश के लिए एक महत्वाकांक्षी परियोजना रही है। अब संशोधित लागत को मंजूरी मिलने के बाद इसके कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है। इस परियोजना के पूर्ण होने पर राजस्थान देश के प्रमुख औद्योगिक केंद्रों में अपनी मजबूत पहचान बना सकेगा।

    मुख्यमंत्री ने बताया कि इस रिफाइनरी से प्रदेश में 25,000 से अधिक प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित हुए हैं। इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा और क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को नई गति प्राप्त होगी।

    उन्होंने यह भी कहा कि यह परियोजना न केवल औद्योगिक विकास को बढ़ावा देगी, बल्कि आसपास के क्षेत्रों में आधारभूत ढांचे के विकास, छोटे उद्योगों के विस्तार और निवेश को आकर्षित करने में भी सहायक होगी। इससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को दीर्घकालिक मजबूती मिलेगी।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस दूरदर्शी निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि पचपदरा रिफाइनरी राजस्थान के औद्योगिक परिदृश्य को बदलने में मील का पत्थर साबित होगी।

  • राजेश चौधरी

    राजेश चौधरी तहसील भादरा जिला हनुमानगढ़ राजस्थान मोबाइल नंबर-9983-919191

    Related Posts

    केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया से मिले मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, राजस्थान के युवाओं के लिए कौशल, रोजगार और खेल के नए अवसरों पर हुई चर्चा

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार, युवा कार्यक्रम एवं खेल…

    Continue reading
    बिहार में जीत के बाद मुंबई पहुंचे प्रशांत किशोर, सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद सियासी अटकलें तेज

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। बिहार में चुनावी सफलता के बाद जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने मुंबई पहुंचकर एनसीपी (अजित पवार गुट) की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *