• Create News
  • ▶ Play Radio
  • तहसील भादरा में बाबा साहब की 135वीं जयंती धूमधाम से मनी, जयंती पर विनम्र अभिवादन

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    तहसील भादरा में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर अंबेडकर नवयुवक संघ के तत्वावधान में अंबेडकर विहार में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां उपस्थित सभी लोगों ने बाबा साहब को जयंती पर विनम्र अभिवादन अर्पित किया।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष लीलू राम तैनाण ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में सांसद राहुल कस्वां मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथियों में पूर्व संसदीय सचिव जयदीप डूडी, पूर्व विधायक डॉ. सुरेश चौधरी, कॉमरेड बलवान पूनिया सहित कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।

    कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन, संघर्ष और उनके विचारों पर विस्तार से प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि राहुल कस्वां ने अपने संबोधन में शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अंबेडकर भवन भादरा में एक लाइब्रेरी स्थापित करने की घोषणा भी की।

    पूर्व संसदीय सचिव जयदीप डूडी ने बाबा साहब के संघर्षपूर्ण जीवन को याद करते हुए कहा कि आज सर्व समाज द्वारा उनकी जयंती मनाना उनके विचारों की व्यापक स्वीकृति को दर्शाता है। वहीं कॉमरेड बलवान पूनिया ने संविधान के पालन और शिक्षा के प्रसार को समाज की उन्नति का आधार बताया।

    पूर्व विधायक डॉ. सुरेश चौधरी ने युवाओं को नशे से दूर रहने और बाबा साहब के संदेश—“शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो”—को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखते हुए सामाजिक समानता, न्याय और शिक्षा के महत्व पर बल दिया।

    इस अवसर पर संगठन की ओर से बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों, राजकीय सेवाओं में चयनित कार्मिकों एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन उप प्राचार्य ओम सुड्डा ने किया।

    कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और अंत में सभी को मिठाई वितरित की गई। पूरे आयोजन में उत्साह और सामाजिक एकता का माहौल देखने को मिला।

  • राजेश चौधरी

    राजेश चौधरी तहसील भादरा जिला हनुमानगढ़ राजस्थान मोबाइल नंबर-9983-919191

    Related Posts

    Netflix का बड़ा सरप्राइज! 6 साल बाद लौटा Free Trial, नए यूजर्स को मिल रहा 30 दिन तक मुफ्त एक्सेस

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। दुनिया की सबसे लोकप्रिय OTT स्ट्रीमिंग सेवाओं में शामिल Netflix ने लगभग छह साल बाद एक बार फिर अपने Free…

    Continue reading
    करूर भगदड़ पर सीएम विजय का बड़ा हमला: “मैंने पुलिस पर भरोसा किया, लेकिन पूरा दोष मेरे सिर मढ़ दिया”

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने वर्ष 2025 में करूर में हुई दर्दनाक भगदड़ की घटना को लेकर पहली बार खुलकर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *