• Create News
  • ▶ Play Radio
  • नोहर हनुमानगढ़: व्यवस्थापकों की हड़ताल समाप्त, कल से एमएसपी पर फसल खरीद शुरू

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    राजेश चौधरी | हनुमानगढ़ | समाचार वाणी न्यूज़

    तहसील नोहर, जिला हनुमानगढ़ में क्रय-विक्रय सहकारी समिति के व्यवस्थापकों की सामूहिक हड़ताल आज भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई वार्ता के पश्चात समाप्त हो गई। वार्ता में निर्णय लिया गया कि कल से तहसील मुख्यालय पर समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर फसल की खरीद शुरू कर दी जाएगी।

    वार्ता में भारतीय किसान संघ के अध्यक्ष राजेंद्र सिहाग अपने सहयोगियों के साथ प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल में केवीके अध्यक्ष धर्मपाल दिल, महामंत्री पृथ्वी सिंह साहू, प्रताप सिंह सारण, उपाध्यक्ष गंगाराम बेनीवाल, ओमप्रकाश मोठसरा, कृष्ण मेघवाल और मनीष कुमार सहित अन्य सदस्य शामिल थे। समिति की ओर से व्यवस्थापक नीरज मित्तल मौजूद रहे।

    प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि व्यवस्थापकों की हड़ताल के चलते फसल खरीद कार्य रुका हुआ था, जिससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था और उनके टोकन की समय सीमा भी समाप्त होने की स्थिति में थी। किसानों की समस्या के शीघ्र समाधान की मांग को लेकर उच्च अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता की गई।

    इसके बाद सहमति बनी कि कल से खरीद प्रक्रिया पुनः शुरू की जाएगी और किसानों को फोन कर बुलाकर उनकी फसल समर्थन मूल्य पर खरीदी जाएगी।

    भारतीय किसान संघ के अध्यक्ष राजेंद्र सिहाग ने कहा कि किसानों की फसल का एक-एक दाना समर्थन मूल्य पर बिकवाने के लिए संगठन पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

  • राजेश चौधरी

    राजेश चौधरी तहसील भादरा जिला हनुमानगढ़ राजस्थान मोबाइल नंबर-9983-919191

    Related Posts

    केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया से मिले मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, राजस्थान के युवाओं के लिए कौशल, रोजगार और खेल के नए अवसरों पर हुई चर्चा

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार, युवा कार्यक्रम एवं खेल…

    Continue reading
    बिहार में जीत के बाद मुंबई पहुंचे प्रशांत किशोर, सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद सियासी अटकलें तेज

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। बिहार में चुनावी सफलता के बाद जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने मुंबई पहुंचकर एनसीपी (अजित पवार गुट) की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *