इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

राजेश चौधरी | हनुमानगढ़ | समाचार वाणी न्यूज़
भाजपा युवा मोर्चा हनुमानगढ़ द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस क्रम में आज पीलीबंगा में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवा छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक धर्मेन्द्र जी मोची एवं कार्यक्रम प्रभारी युवा मोर्चा जिला महामंत्री पंकज गोदारा ने अधिनियम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह कानून महिलाओं को राजनीति में उचित प्रतिनिधित्व दिलाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि अब राष्ट्रहित से जुड़ी नीतियों में महिलाओं की आवाज मजबूती के साथ संसद तक पहुंचेगी।
कार्यक्रम में उपस्थित महिला वक्ताओं ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि इस अधिनियम से महिलाओं को अपनी बात रखने का सशक्त मंच मिलेगा और निर्णय प्रक्रिया में उनकी भागीदारी सुनिश्चित होगी।
नगर मंडल अध्यक्ष हनीष ग्रोवर एवं अरविंद जोशी ने उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूक रहें और समाज में समानता को बढ़ावा दें।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने नारी सशक्तिकरण को आगे बढ़ाने और इस अधिनियम का समर्थन करने का संकल्प लिया। शिक्षा विभाग के सीबीओ इंदुबाला एवं एसीबीओ रजनीश गोदारा ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर निवर्तमान चेयरमैन रणवीर डेलू, सुशीला नाहटा, निशा शर्मा, इंदु आसेरी, अमनदीप कौर, मंडल महामंत्री पवन किरोड़ीवाल, सुनील सैन, अक्षत शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।







