• Create News
  • ▶ Play Radio
  • भादरा की मोनिका श्योराण ने एशियाई कुश्ती में जीता कांस्य पदक, दक्षिण कोरिया को 9-0 से हराया

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    राजेश चौधरी | हनुमानगढ़ | समाचार वाणी न्यूज़

    तहसील भादरा, जिला हनुमानगढ़ की बेटी मोनिका श्योराण ने एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है।

    किर्गिस्तान के बिश्केक में 6 से 12 अप्रैल 2026 तक आयोजित सीनियर एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में महिलाओं के 65 किलोग्राम भार वर्ग में मोनिका श्योराण ने कांस्य पदक मुकाबले में दक्षिण कोरिया की हंबित ली को 9-0 से हराकर शानदार जीत दर्ज की।

    मोनिका इससे पूर्व वर्ष 2023-2024 में अंडर-23 अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में भी कांस्य पदक जीत चुकी हैं। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर है और लोगों ने उन्हें बधाइयां दी हैं।

    राष्ट्रीय स्तर पर भी मोनिका का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा है। सीनियर नेशनल कुश्ती प्रतियोगिताओं में उन्होंने 2 स्वर्ण, 1 रजत और 6 कांस्य पदक जीते हैं। वहीं अंडर-23 वर्ग में 1 स्वर्ण व 2 कांस्य तथा जूनियर कैडेट प्रतियोगिताओं में भी 2 पदक अपने नाम किए हैं।

    वर्तमान में मोनिका श्योराण उर्मिला स्पोर्ट्स अकादमी, नांगल बड़ी (जिला चूरू) में कोच पप्पू जी के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रही हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।

    ऐसी ही ताज़ा और विश्वसनीय खबरों के लिए जुड़े रहें 👉 Samachar Wani News

  • राजेश चौधरी

    राजेश चौधरी तहसील भादरा जिला हनुमानगढ़ राजस्थान मोबाइल नंबर-9983-919191

    Related Posts

    राजस्थान जालोर के छोटे से गांव से राष्ट्रीय तकनीकी ब्रांड तक का सफर, भंवर सुथार ने आस्थासॉफ्ट टेक्नोलॉजीज़ के माध्यम से रचा सफलता का नया इतिहास

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। भारत के तेजी से विकसित हो रहे सूचना प्रौद्योगिकी (IT) और वित्तीय प्रौद्योगिकी (FinTech) क्षेत्र में आस्थासॉफ्ट टेक्नोलॉजीज़ प्राइवेट लिमिटेड…

    Continue reading
    शरद पवार और सुप्रिया सुले ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात, एनडीए में समर्थन की चर्चाओं के बीच सियासी हलचल तेज

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। संसद के मानसून सत्र के दौरान विपक्ष के विरोध-प्रदर्शन के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के प्रमुख शरद…

    Continue reading