• Create News
  • ▶ Play Radio
  • नासिक में ‘पुढारी सहकार महापरिषद 2026’ सफलतापूर्वक संपन्न, सहकार क्षेत्र के विकास पर हुआ मंथन

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    प्रतिनिधि | नासिक | समाचार वाणी न्यूज़

    नासिक में ‘पुढारी सहकार महापरिषद 2026’ का सफल आयोजन शनिवार को मुंबई-आगरा रोड स्थित इंदिरानगर सिटी गार्डन जॉगिंग पार्क के सामने होटल एनराइज (सयाजी) में किया गया। इस एकदिवसीय महापरिषद में सहकार क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों, चुनौतियों और भविष्य की संभावनाओं पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

    कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य के सहकार आयुक्त दीपक तावरे के हस्ते दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर सहकार क्षेत्र के दिग्गज विशेषज्ञों और पदाधिकारियों ने अपने विचार रखते हुए सहकारी संस्थाओं को मजबूत बनाने पर जोर दिया।

    ‘पुढारी’ मीडिया समूह द्वारा आयोजित इस महापरिषद में शिक्षा, कृषि, खेल और महिला सशक्तिकरण जैसे विषयों के साथ-साथ सहकार क्षेत्र के विकास को लेकर भी चर्चा की गई। वक्ताओं ने सहकारी संस्थाओं के सामने आने वाली चुनौतियों और उनके समाधान पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया।

    महापरिषद में सहकार क्षेत्र के वरिष्ठ विशेषज्ञ विद्याधर अनास्कर, नासिक विभाग के सहनिबंधक संभाजी निकम, जिला उपनिबंधक फय्याज मुलाणी तथा नासिक जिला पतसंस्था फेडरेशन के अध्यक्ष सुनील ढिकले सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

    इस आयोजन में 👉 Reseal.in (Research | Branding | Films | Media) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुधीर पठाडे, नम्रता एडवरटाइजिंग के संचालक मच्छिंद्र देशमुख, ऑडिटर्स काउंसिल एंड वेलफेयर एसोसिएशन (AC&WA), महाराष्ट्र राज्य तथा नासिक जिला नागरी सहकारी पतसंस्थाओं के फेडरेशन का विशेष सहयोग रहा।

    महापरिषद के दौरान सहकारी संस्थाओं के आय के नए स्रोत, बैंकिंग क्षेत्र में डिजिटलीकरण, सहकारी कानून, लेखापरीक्षण (ऑडिट) और तकनीकी विषयों के साथ-साथ बेहतर प्रबंधन पर गहन चर्चा की गई। कार्यक्रम में जिले भर की सहकारी पतसंस्थाओं के पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

    अंत में उपस्थित सभी प्रतिनिधियों ने सहकार क्षेत्र को और सशक्त बनाने तथा आपसी सहयोग से विकास की दिशा में कार्य करने का संकल्प लिया।


    👉 अधिक ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें: Samachar Wani News

  • Related Posts

    राजस्थान जालोर के छोटे से गांव से राष्ट्रीय तकनीकी ब्रांड तक का सफर, भंवर सुथार ने आस्थासॉफ्ट टेक्नोलॉजीज़ के माध्यम से रचा सफलता का नया इतिहास

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। भारत के तेजी से विकसित हो रहे सूचना प्रौद्योगिकी (IT) और वित्तीय प्रौद्योगिकी (FinTech) क्षेत्र में आस्थासॉफ्ट टेक्नोलॉजीज़ प्राइवेट लिमिटेड…

    Continue reading
    शरद पवार और सुप्रिया सुले ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात, एनडीए में समर्थन की चर्चाओं के बीच सियासी हलचल तेज

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। संसद के मानसून सत्र के दौरान विपक्ष के विरोध-प्रदर्शन के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के प्रमुख शरद…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *