• Create News
  • ▶ Play Radio
  • भादरा में रोडवेज स्मार्ट कार्ड शिविर और स्वास्थ्य जांच, दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल वितरण

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    राजेश चौधरी | भादरा | समाचार वाणी न्यूज़
    तहसील भादरा में 21 अप्रैल 2026, मंगलवार को नगर पालिका परिसर में रियायती यात्रा रोडवेज स्मार्ट कार्ड शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता तहसीलदार धर्मेंद्र जांदू ने की।

    शिविर में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिकों एवं अन्य पात्र लाभार्थियों को स्मार्ट कार्ड वितरित किए गए। साथ ही नए आवेदन भी मौके पर ही स्वीकार किए गए, जिससे बड़ी संख्या में लोगों को सुविधा मिली।

    दिव्यांगजनों को मिली राहत

    इस दौरान जरूरतमंद दिव्यांगजनों को तीन ट्राई साइकिल भी प्रदान की गईं, जिससे उनकी दैनिक आवाजाही में सहूलियत मिलेगी।

    निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

    कार्यक्रम के साथ ही निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें आजाद मेडिसिन सेंटर के सहयोग से डॉक्टर आजाद द्वारा मरीजों को परामर्श और उपचार दिया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने इस सुविधा का लाभ उठाया।

    ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्य चौधरी ने बताया कि ऐसे शिविर आमजन को सीधी राहत पहुंचाते हैं और भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन जारी रहेंगे।

    कार्यक्रम में हरबंस लाल सारण, मांगेराम कुलड़िया सहित अन्य जनप्रतिनिधि और सहयोगी भी उपस्थित रहे।

  • राजेश चौधरी

    राजेश चौधरी तहसील भादरा जिला हनुमानगढ़ राजस्थान मोबाइल नंबर-9983-919191

    Related Posts

    स्पेस और ऊर्जा के माध्यम से जीवन में बदलाव लाने वाले विशेषज्ञ: Rahul Ramesh Parse ने Vastu Prabhaa के जरिए बनाई एक विशिष्ट पहचान

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। आज के दौर में जहां लोग जीवन में संतुलन, समृद्धि, मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा की तलाश में रहते हैं,…

    Continue reading
    मुख्यमंत्री आवास पहुंची BJYM की साइकिल यात्रा: शंकर गोरा के नेतृत्व में युवाओं ने जताया आभार, CM भजनलाल शर्मा ने सुनी ‘मन की बात’

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। राजेश चौधरी | जयपुर | समाचार वाणी न्यूज़ भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा के नेतृत्व…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *