• Create News
  • ▶ Play Radio
  • भरवाना: आयुष्मान आरोग्य मंदिर में HPV मेगा कैंप, चार बालिकाओं का टीकाकरण

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    राजेश चौधरी |गोगामेड़ी, राजस्थान | समाचार वाणी न्यूज़
    जिले के भरवाना गांव स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को HPV वैक्सीनेशन मेगा कैंप का आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की चार बालिकाओं का सफलतापूर्वक टीकाकरण किया गया।

    मेगा कैंप के अंतर्गत SDH भादरा एवं क्षेत्र के सभी CHC और PHC पर भी टीकाकरण अभियान चलाया गया। भरवाना गांव से शीला, रेखा, मोनिका और अंजु को CHC नेठराना ले जाकर HPV वैक्सीन लगाई गई। टीकाकरण के बाद सभी बालिकाएं पूरी तरह स्वस्थ हैं। यह वैक्सीन उन्हें भविष्य में गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर से सुरक्षा प्रदान करेगी।

    CHO विनोद कुमार ने बताया कि पिछले चार वर्षों से गांव में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। अब ग्रामीणों को सामान्य बीमारियों जैसे सर्दी-जुकाम, बुखार, बीपी और शुगर के इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ता, क्योंकि अधिकांश सुविधाएं गांव स्तर पर ही उपलब्ध कराई जा रही हैं।

    उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता के कारण ग्रामीणों में जागरूकता बढ़ी है और लोग अब टीकाकरण जैसे अभियानों में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं।

    इस अवसर पर डॉ. राकेश, सीएचओ विनोद कुमार, प्रिंसिपल रामकुमार, एएनएम सुमनलता, मनु कुमारी, सुमन सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी एवं स्टाफ मौजूद रहे।

  • राजेश चौधरी

    राजेश चौधरी तहसील भादरा जिला हनुमानगढ़ राजस्थान मोबाइल नंबर-9983-919191

    Related Posts

    केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया से मिले मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, राजस्थान के युवाओं के लिए कौशल, रोजगार और खेल के नए अवसरों पर हुई चर्चा

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार, युवा कार्यक्रम एवं खेल…

    Continue reading
    बिहार में जीत के बाद मुंबई पहुंचे प्रशांत किशोर, सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद सियासी अटकलें तेज

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। बिहार में चुनावी सफलता के बाद जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने मुंबई पहुंचकर एनसीपी (अजित पवार गुट) की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *