• Create News
  • ▶ Play Radio
  • जयपुर: CM भजनलाल शर्मा ने ग्रामीण आजीविका परिषद की समीक्षा की, ‘लखपति दीदी’ अभियान को तेज करने के निर्देश

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    राजेश चौधरी | जयपुर | समाचार वाणी न्यूज़
    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद की समीक्षा बैठक लेकर ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर दिया।

    बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वयं सहायता समूहों (SHGs) को और अधिक सुदृढ़ किया जाए तथा कौशल विकास और नवाचारों के माध्यम से महिलाओं को बेहतर आजीविका के अवसर उपलब्ध कराए जाएं।

    मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से ‘लखपति दीदी’ अभियान को गति देने पर जोर देते हुए कहा कि इस पहल के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं की आय बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जाएं।

    उन्होंने कहा कि सरकार का संकल्प है कि हर ग्रामीण महिला को सम्मानजनक रोजगार के अवसर मिलें, ताकि वे आर्थिक रूप से सशक्त बनकर ‘विकसित राजस्थान’ के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभा सकें।

    बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और निरंतर मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

  • राजेश चौधरी

    राजेश चौधरी तहसील भादरा जिला हनुमानगढ़ राजस्थान मोबाइल नंबर-9983-919191

    Related Posts

    केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया से मिले मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, राजस्थान के युवाओं के लिए कौशल, रोजगार और खेल के नए अवसरों पर हुई चर्चा

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार, युवा कार्यक्रम एवं खेल…

    Continue reading
    बिहार में जीत के बाद मुंबई पहुंचे प्रशांत किशोर, सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद सियासी अटकलें तेज

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। बिहार में चुनावी सफलता के बाद जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने मुंबई पहुंचकर एनसीपी (अजित पवार गुट) की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *